police constable slapped a woman in haridwar

कनखल पुलिस के सिपाही ने महिला को थप्पड़ मारा, बेहोश, अस्पताल में भर्ती

विकास कुमार/ऋषभ चौहान।
कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर चौकी में तैनात सिपाही ने चौकी पर अपने बेटे की फरियाद लेकर पहुंची महिला को थप्पड़ जड दिया। महिला इससे सडक पर जा गिरी और उसके सर में चोट लग गई,​ जिससे वो बेहोश हो गई। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं महिला के पति ने पुलिस प्र​ताडित कर और गुहार लगाने पर सिपाही पर उसकी पत्नी को थप्पड मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अब पीडित परिवार को समझौते का दबाव बना रही है।


पीडिता के पति चंद्रमोहन निवासी जगजीशपुर मूल निवासी बिहार ने बताया कि वो यहां अपने परिवार के साथ मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। होली वाले दिन उनके बच्चों ने डीजे लगाया हुआ था और मकान मालिक से उनका झगडा हो गया था। इसके बाद पुलिस उनके लडके को चौकी ले आई थी। रविवार को वो चौकी पहुंचे थे जहां उनके साथ अभद्रता की गई और इसी बीच एक सिपाही ने उनकी पत्नी को थप्पड मारा, जिसके बाद वो नीचे गिर गई। उन्होंने बताया​ कि हमें दबाया जा रहा है और दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पत्नी अभी अस्पताल में हैं। वहीं जिस वक्त घटना हुई चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार चौकी पर ही मौजूद थे। वहीं सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर जांच की जा रही है।

Share News
error: Content is protected !!