कॉंग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत ने किसे दिया समर्थन, वीडियो जारी किया, देखें वीडियो

कॉंग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत ने किसे दिया समर्थन, वीडियो जारी किया, देखें वीडियो


कॉंग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत ने वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की है। खासतौर पर अनुकृति ने पौडी गढवाल से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन करते हुए उन्हें वोट करने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही अनुकृति ने कॉंग्रेस छोड़ दी थी। ​

भाजपा ने शेयर किया वीडियो
भाजपा ने अनुकृति का वीडियो शेयर किया है और माना जा रहा है कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इसी के साथ ये भी तय हो गया है कि जल्द ही हरक सिंह रावत भी कॉंग्रेस को अलविदा कहने जा रहे हैं। अनुकृति ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड कॉंग्रेस ज्वाइन कर ली थी। कॉंग्रेस से उन्होंने चुनाव भी लड़ा लेकिन वो हार गई।

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत

कॉंग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत ने किसे दिया समर्थन, वीडियो जारी किया, देखें वीडियो
कॉंग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत ने किसे दिया समर्थन, वीडियो जारी किया, देखें वीडियो

हरक सिंह के पीछे ईडी
वहीं हरक सिंह रावत हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन पुराने मामले में ईडी की जांच जारी है और सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चल रहा है। ऐसे में हरीश रावत गुट उन पर भारी रहा और हरीश रावत अपने बेटे विरेंद्र रावत को टिकट दिलाने में कामयाब हो गए। वहीं अब माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत भी जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर लेंगे।

Share News