bjp won 14 seats congress and bsp 8-8 independent will kingmaker

भाजपा 14, कांग्रेस—बसपा 8—8, ओवैसी, आप का खाता खुला, निर्दलीय किंगमेकर

विकास कुमार/अतीक साबरी/फरमान खान। ​
जिला पंचायत चुनाव के परिणाम पूरे हो चुके हैं। जिला पंचायत की 44 सीटों में से 14 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं बसपा महज आठ सीटों पर सिमट गई है जबकि कांग्रेस को भी आठ सीटें मिली है।
सबसे चौंकाने वाली बात है कि ओवैसी की पार्टी भी दो जिला पंचायत सीटें जीतने का दावा कर रही है। जबकि आम आदमी पार्टी ज्वालापुर विधानसभा में एक जिला पंचायत सीट जीतने का दावा कर रही है। वहीं एक सीट शेर सिंह राणा की पार्टी ने भी जीती है जबकि 10 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

—————————————
भाजपा को यहां मिली कामयाबी
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि पांच सीटें हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में जीती हैं जबकि दो रानीपुर में तीन लक्सर में, तीन भगवानपुर और एक सीट नारसन में जीती है। इस प्रकार भाजपा 14 सीट जीतने में कामयाब हो गई है।

————————————
बसपा और कांग्रेस आठ—आठ तक सीमित
बसपा के राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बसपा की सीटें कम रह गई है। अनुमान के अनुसार परिणाम नहीं आया है। बसपा ने आठ सीटों पर बढत बनाई है। वहीं कांग्रेस के राजीव चौधरी ने बताय कि आठ सीटें जनपद में कांग्रेस ने जीती है। जिनमें एक लक्सर, ज्वलाापुर विधानसभा में दो, मंगलौर में दो, एक कलियर में और बाकी अन्य जगह जीती है।

————————————————
ओवैसी की पार्टी दो सीटों पर लडी दोनों जीती
ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने के दो प्रत्याशी वार्ड नं 07 से ( सरिता C/O शाहबाज राणा) और वार्ड नं 30 से ( कमलेश C/O मुंतजिर) ने जीत दर्ज की है। वहीं आप आदमी पार्टी ने ज्वालापुर विधानसभा की एक जिला पंचायत सीट जीतने का दावा किया है। जबकि एक सीट लक्सर में शेर सिंह राणा की पार्टी ने जीती है।

————————————————————
निर्दलीय किंग मेकर बने
जिला पंचायत में किसी भी पार्टी को बहुत ना मिलने के कारण 10 सीटों पर जीतने वाले निर्दलीय किगमेंकर की भूमिका में है। भाजपा, कांग्रेस और बसपा तीनों ही अपनी अपनी निर्दलीय होने का दावा कर रही है। अब देखना होगा कि ​निर्दलियों का समर्थन किसे मिलता है।

खबरों को व्हाट्सएप पर पाने के लिए हमारे ग्रुप से जुड़े क्लिक करें

Share News
error: Content is protected !!