अतीक साबरी।
पिरान कलियर: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्या ने कलियर निवासी समाज सेवी आसिफ अली को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्या ने पत्र भेज कर आसिफ त्यागी को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एंव कार्यो को देखते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह कांग्रेस पार्टी की भावना के अनुसार सोनिया गांधी व राहुल गांधी राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू,नीति एवं सिद्धातों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर आसिफ त्यागी ने केंद्रीय नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। आसिफ त्यागी ने प्रदेस सचिव की नियुक्ति के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर दरगाह साबिर पाक में चादर फूल पेश करते हुए देश की अमन शांति की दुआ मांगी है।

*आसिफ त्यागी युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नियुक्त*


Share News