विकास कुमार।
उत्तराखण्ड में दो अलग—अलग हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा चंपावत जनपद के डांडा क्षेत्र में हुआ, जहां बारात से लौट रहा वाहन अचानक नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस वाहन में 16 लोग सवार थे जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई है। सभी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। वहीं हादसा क्यों हुआ इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं लग पाई है, क्योंकि चालक की स्थिति बेहद नाजुक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों में से लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम की शिनाख्त हो गई है।
————————————————
कोटद्वार में कार खाई में गिरी तीन शिक्षिकों की मौत
वहीं दूसरा हादसा कोटद्वार में हुआ जहां स्कूल जा रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें तीन लोगों की मौत गई। जिसमें दो महिला शिक्षक भी शामिल हैं। कार में पांच लोग सवार थे। घायलों को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।