BJP Leader Arrested

वी—मार्ट में गुंडई करने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार, कर्मचारियों को पीटा था, देखें वीडियो

adv.

विकास कुमार।
हरिद्वार के सबसे व्यस्तम इलाके में स्थित वी—मार्ट काम्पलेक्स में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और धमकाने के मामले में भाजपा नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कई दूसरे आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ है और पुलिस ने कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में बसंत अरोड़ा पुत्र रमेश निवासी राज लोक विहार, साध्य गौतम पुत्र संजय निवासी सर्राफा बाजार और प्रणव कौशिक पुत्र अशोक निवासी राज लोक विहार हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि 27 फरवरी को रात करीब दस बजे वी मार्ट में कर्मचारियों के साथ आठ दस लडकों ने मारपीट की। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने वी—मार्ट के मैनेजर गजेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर बसंत अरोडा, संघय गौतम, प्रणव कौशिक, विष्णु आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार सुबह बसंत अरोड़ा, साध्य गौतम और प्रणव कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

::::::::::
कौन है बसंत अरोड़ा
बसंत अरोड़ा भाजपा में सक्रिय हैं और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का करीबी बताया जा रहा है। यही नहीं भाजपा के कार्यक्रमों में भी पूरी मंडली सक्रिय नजर आती है। वहीं फरार आरोपी विष्णु भी भाजपा नेता बताया जा रहा है। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा चाल चरित्र वाली पार्टी है और अनुशासन और संयम से ही कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहा जाता है। सभी को कानून का पालन करना चाहिए। जो भी घटना हुई है हम उसकी निंदा करते हैं।

:::::::::::::
क्या हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि विवाद शराब पीने को लेकर हुआ था। ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का कोई विवाद नहीं है। बल्कि पार्टी करने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना से कुछ समय पहले वहां से कुछ लडकों को खदेडा था और इनको लगा कि वी मार्ट के कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत की है। इसके बाद ही पूरा बवाल हुआ है।

Share News
error: Content is protected !!