Uttarakhand Viral News Anushka run away

Uttarakhand Viral News लॉकअप से फरार हुई अनुष्का पुलिस के कब्जे में, दस हजार का ईनाम था, क्या था मामला


Uttarakhand Viral News Anushka run away

रतनमणी डोभाल। Uttarakhand Viral News
उत्तराखण्ड की पिथौरागढ़ लॉकअप से फरार हुई 23 साल की अनुष्का उर्फ आकृति को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। वो छह अगस्त को सुबह लॉकअप से फरार हो गई थी। बार्डर पुलिस ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उस पर दस हजार रुपए का ईनाम रखा था।

क्या है पूरा मामला Uttarakhand Viral News
पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक अनुष्का बूडाथोकी पुत्री उत्तम सिंह बूडाथोकी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दुमलिंग वार्ड न0 -02 दारचुला नेपाल को मार्च 2021 में पुलिस ने करीब डेढ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। अनुष्का नेपाल से चरस तस्करी कर भारत ला रही थी। चेकिंग के दौरान अनुष्का की दोनों टांगों की जांघों पर चरस बंधी थी।

Uttarakhand Viral News Anushka run away
Uttarakhand Viral News Anushka run away


पुलिस ने इसके बाद अनुष्का के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तभी से अनुष्का पिथौरागढ लॉकअप में थी। अनुष्का छह अगस्त की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई। पुलिस ने अनुष्का को काफी तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद एसएसपी ने अनुष्का पर दस हजार रुपए का ईनाम रख दिया।

Share News