index 1

प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दी, ये बताई जा रही वजह, देहरादून का मामला


चंद्रशेखर जोशी।
बुधवार को उत्तराखण्ड की राजधानी में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों अलग अलग जाति से थे और इस कारण उनके माता पिता दोनों की शादी को राजी नहीं थे। इसलिए दोनों ने जहर खाकर जान देने का फैसला किया। देहरादून में दोनों ने जहर खा लिया। हालांकि दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं घटना के बाद दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहान उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मृतकों की पहचान सोनम ठाकुर बाडीगार्ड कैनाल रोड राजपुर और रिंकू निवासी शेरपुर बिहारीगढ़ सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सोनम राजपुर क्षेत्र में अपने मामा के घर पर रहती थी और 12 क्लास में पढ रही थी। सोनम की मुलाकात शादी में रिंकू से एक साल पहले हुई थी। तभी से दोनों में प्रेम शुरू हो गया था।
दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। सोनम से ये बात अपने मामा को भी बताई थी। लेकिन अलग अलग जातियों का होने के कारण परिवार के लोग राजी नहीं हुए थे। बुधवार को सोनम अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। शाम करीब साढ़े चार बजे सोनम के मामा शुभम के पास किसी का फोन आया कि उसकी भांजी कैनाल रोड पर पड़ी हुई है। शुभम आसपास के लोगों की मदद से दोनों को दून अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों के शवों का पंचनामा भर लिया गया है और बृहस्पतिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Share News