IMG 20240514 WA0008

कलियर नगर में हैडपम्प खराब होने से सभासद नाजिम त्यागी गंभीर, जल निगम को सौंपा पत्र


कलियर नगर में हैंडपम्प खराब होने से सभासद नाजिम त्यागी गंभीर,जल निगम को सौंपा पत्र,
पिरान कलियर
अतीक साबरी
हैंडपंप खराबी के चलते लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी महकमे की ओर से खराब हैंड पंप ठीक नहीं कराए गए हैं।

विकास खंड रूडकी के करीबी नगर पंचायत पिरान कलियर के महमूदपुर,बेडपुर,मुकर्रबपुर,कलियर नई बस्ती गांवों में तीन दर्जन से ऊपर हैंडपंप बीते कई माह से खराब हैं।, जबकि इनमें से अधिकांश हैंडपंप कागजों पर रिबोर किए जा चुके हैं। कुछ मरम्मत के साथ ठीक किए गए हैं। बावजूद इसके हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सभासद नाजिम त्यागी ने बताया की नगर पंचायत क्षेत्र में हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिससे नगर वसीयो के साथ साथ दरगाह में आने वाले जायरीनों को भी पानी के लिए परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है, जिसके चलते सभासद नाजिम त्यागी ने जल निगम के अधिशाषी अभियंता व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंप कर नगर में खराब पड़े हेड पम्पो को सही व रिबोर कराने की मांग की है! नाजिम त्यागी ने बताया की हेडपम्प के रिबोर कराने की मांग काफि समय से कर रहे है लेकिन अधिकारी बजट का ना होने का रोना रो रहे है!

Share News