IMG 20220522 WA0015

गृह क्लेश: 15 माह के मासूम को लेकर गंगा में कूदी माँ, महिला की बॉडी मिली


विकास कुमार।

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गृह कलेश के चलते अपने 15 महीने के मासूम बच्चे को साथ लेकर गंगनहर में कूद गई। महिला और मासूम दोनों लापता हो गए। सूचना मिलने पर बहादराबाद और जल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि मां की बॉडी मिल गई है।
घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब निशा पत्नी विक्रम निवासी मुरादाबाद हाल सिडकुल भादरा बाद में गेम गंग नहर के पास पहुंची यहां पुल से महिला ने अपने 15 महीने के मासूम बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा और जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत गंग नहर में सर्च अभियान चलाते हुए मां बेटे को तलाश किया। लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों गंग नहर में लापता हो गए। वहीं इस घटना के बारे में जिसे भी सूचना मिलती रही वह दौड़कर गंगनहर के पास पहुंचता रहा। मासूम बच्चे के साथ गंग नहर में कूदने की जानकारी मिलने पर हर कोई हैरान हो गया।
एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि महिला का पति विक्रम सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करता है। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गृह क्लेश के चलते महिला अपने 15 महीने के मासूम बच्चे के साथ गंगनहर में कूद गई। दोनों की तलाश की जा रही है। महिला के परिवार को जानकारी दे दी गई है।

Share News