IMG 20181228 095750

देहरादून में गिरा अंग्रेज़ो के ज़माने के पुल, दो की मौत कई घायल


Dehradun.

IMG 20181228 WA0012

देहरादून के गढ़ी कैंट इलाके में 115 साल पुराना पुल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों की माने तो रेत से भरा एक डम्पर गुजरने के कारण हादसा हुआ है। हादसे के वक़्त दूसरे वाहन भी पुल से गुज़र रहे थे।

IMG 20181228 WA0016

वही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 108 और पुलिस को दी तब जाकर पुलिस और sdrf की टीमों ने बचाव राहत कार्य शुरू किया।

IMG 20181228 WA0013

लोगो का ये भी कहना है कि अंग्रेज़ी ज़माने के इस पुल की देखरेख नही की जा रही थी। इसके कारण हादसा हुआ। हालांकि कई बार लोगो ने इस बारे में प्रशासन को अवगत भी कराया था।

IMG 20181228 WA0017

Share News