MLA Umesh Kumar Harish Rawat fight Haridwar Loksabha seat कांंग्रेस के टिकट को लेकर दिल्ली में मीटिंग, हरीश रावत ने खेला आखिरी दांव, MLA Umesh Kumar भी रेस में

कांंग्रेस के टिकट को लेकर दिल्ली में मीटिंग, हरीश रावत ने खेला आखिरी दांव, MLA Umesh Kumar भी रेस में


MLA Umesh Kumar Harish Rawat fight Haridwar Loksabha seat

MLA Umesh Kumar आचार संहिता लागू होते ही कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखण्ड की हरिद्वार और उधम सिंह नगर सीटों सहित अन्य राज्यों की सीटों पर माथापच्ची शुरु कर दी है। उत्तराखण्ड में सबसे ज्यादा सिरदर्द हरिद्वार सीट पर बना हुआ है। हरिद्वार में कई कांग्रेसी नेता खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के नाम की पैरवी कर रहे हैं तो हरीश रावत ने भी आखिरी पारी के लिए अपना आखिरी दांव चल दिया है।

MLA Umesh Kumar Harish Rawat fight Haridwar Loksabha seat कांंग्रेस के टिकट को लेकर दिल्ली में मीटिंग, हरीश रावत ने खेला आखिरी दांव, MLA Umesh Kumar भी रेस में
MLA Umesh Kumar Harish Rawat fight Haridwar Loksabha seat कांंग्रेस के टिकट को लेकर दिल्ली में मीटिंग, हरीश रावत ने खेला आखिरी दांव, MLA Umesh Kumar भी रेस में

बेटे को पीछे कर खुद आगे आए हरीश रावत
हरीश रावत अभी तक अपने बेटे विरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन अब हरीश रावत ने खुद के नाम को आगे कर दिया है। वहीं एक दिन पहले उमेश कुमार के विरोध में हरिद्वार के विधायकों को भी लेकर गए थे, जहां उमेश कुमार के नाम का विरोध कराया। माना जा रहा है कि देर रात तक या फिर रविवार को कांग्रेस की तीसरी सूची जारी हो सकती है।

पांच में से तीन विधायकों ने उमेश कुमार पर राय रखी
वहीं हरिद्वार के पांच विधायकों में से कलियर विधायक फुरकान, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने दो टूक कहा कि हाईकमान को एक मजबूत उम्मीदवार लाने के लिए कहा गया है। हमने उमेश कुमार के नाम का विरोध नहीं किया। बल्कि उमेश कुमार के नाम पर वहां चर्चा भी नहीं हुई है। पार्टी जिसको भी टिकट देगी उसके लिए काम किया जाएगा।

MLA Umesh Kumar

Share News