Harish Rawat Uttarakhand Haridwar Loksabha news MLA Umesh Kumar Harish Rawat: दिल्ली में बेटे के लिए मोर्चेबंदी, इधर बिखर गया कुनबा, कांग्रेस विधायक ने कहा बॉय—बॉय

Harish Rawat: दिल्ली में बेटे के लिए मोर्चेबंदी, इधर बिखर गया कुनबा, कांग्रेस विधायक ने कहा बॉय—बॉय


Harish Rawat Uttarakhand Haridwar Loksabha news MLA Umesh Kumar

Harish Rawat उत्तराखण्ड कांग्रेस का कुनबा लगातार बिखर रहा है। पहले दो पूर्व विधायकों ने इस्तीफा दिया। एक दिन पहले हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति सिंह गुंसाई ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और अब भाजपा ने कांग्रेस को सबसे बडा झटका देते हुए बद्रीनाथ से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी को तोड लिया। राजेंद्र भंडारी हरीश रावत के करीबी माने जाते थे। वहीं हरीश रावत बेटे विरेंद्र रावत को हरिद्वार लोकसभा से टिकट दिलाने के लिए दिल्ली में डटे हैं।

राजेंद्र भंडारी का जाना बडा झटका
वरिष्ठ पत्रकार रतनमणी डोभाल बताते हैं कि राजेंद्र भंडारी कांग्रेस का बडा चेहरा था और हरीश रावत के करीबी माने जाते थे। ब्रदीनाथ सीट पर उन्होंने भाजपा के बडे नेता महेंद्र भट्ट को हराया था। गढवाल लोकसभा सीट पर राजेंद्र भंडारी अकेले कांग्रेस विधायक थे। उनके जाने से कांग्रेस की लोकसभा की जंग कठिन हो जाएगी। हालांकि राजेंद्र भंडारी ने इस्तीफा क्यों दिया इस बात के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन भाजपा राजेंद्र भंडारी को आसानी से तोडने में कामयाब हो गई।

Harish Rawat

Harish Rawat Uttarakhand Haridwar Loksabha news MLA Umesh Kumar Harish Rawat: दिल्ली में बेटे के लिए मोर्चेबंदी, इधर बिखर गया कुनबा, कांग्रेस विधायक ने कहा बॉय—बॉय
Harish Rawat Uttarakhand Haridwar Loksabha news MLA Umesh Kumar Harish Rawat: दिल्ली में बेटे के लिए मोर्चेबंदी, इधर बिखर गया कुनबा, कांग्रेस विधायक ने कहा बॉय—बॉय

हरीश रावत बेटे के लिए दिल्ली में जुटे Harish Rawat
वहीं कांग्रेस नेता हरीश रावत दिल्ली में ​टिकट की जंग लड रहे हैं। हरीश रावत अपने बेटे विरेंद्र को टिकट दिलाना चाहते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी दिल्ली में हैं। इधर, कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड रहे हैं। हालांकि चुनाव में ऐसा होना स्वभाविक लग रहा था लेकिन इतने बडे स्तर पर झटका मिलेगा, ये पार्टी नेताओं को उम्मीद नहीं थी। वहीं दूसरी ओर हरीश रावत उमेश कुमार को टिकट ना दिए जाने को लेकर अडे हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि उमेश कुमार को टिकट मिलता है तो वो कांग्रेस को अलविदा कह देंगे।

Share News