80 year old woman from Dehradun hand over her savings to Rahul Gandhi

बुजुर्ग महिला ने अपना जमापूंजी राहुल गांधी के नाम वसीयत की, राहुल की शादी देखना चाहती हैं


अतीक साबरी।
उत्तराखंड के देहरादून में रहने वाली एक 80 वर्षीय महिला ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम और अपनी तमाम चल संपत्ति की वसीयत कर दी है। बुजुर्ग महिला के नाम 50 लाख से ज्यादा की एफडी और ज्वेलरी है जिसके हकदार अब राहुल गांधी होंगे।
वृद्ध महिला पुष्पा मुंज्याल देहरादून के वृद्ध आश्रम प्रेम धाम में रहती है। पुष्पा मुंजयाल आंखों से देख नहीं सकती और करीब 23 वर्षों से वह इसी वृद्ध आश्रम में रहती है। पुष्पा मुंजयाल ने करीब 50 लाख रुपए की अपनी चल संपत्ति का वारिस कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाया है। उन्होंने बाकायदा लीगल तौर पर उन्होंने इसकी रजिस्ट्री कर के दस्तावेज कांग्रेस के नेता प्रीतम सिंह को सौप दिये है। उनकी अचल संपत्ति के हकदार अब राहुल गांधी होंगे।
पुष्पा मुंजयाल के पास करीब 10 तोला ज्वेलरी भी है, पुष्पा मुंजाल चाहती थी कि राहुल गांधी जब शादी करेंगे तो यह ज्वैलरी राहुल गांधी की पत्नी को भेंट करेंगी। पुष्पा कहती हैं कि राहुल गांधी ने अभी शादी नहीं की है जबकि उनकी इच्छा थी की राहुल की पत्नी को यह सारी ज्वैलरी भेंट करती।
अपनी संपत्ति राहुल गांधी के नाम करने के पीछे पुष्पा मुंजाल बताती है कि राहुल गांधी बेहद सरल और सीधे हैं। लोग उन्हें बेवजह परेशान करते हैं राहुल गांधी बहुत भोले हैं। और वह इससे प्रभावित हैं

यही नहीं पुष्पा मुंजयाल कहती हैं कि उनके परिवार ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी हो या जवाहरलाल नेहरू ने या फिर सोनिया गांधी देश के लिए बलिदान दिए हैं इसलिए वह राहुल गांधी से प्रभावित हैं और उनको अपने बेटे की तरह मानती हैं। पुष्पा मुंजयाल लंबे समय तक अध्यापिका रही हैं और उन्होंने जो भी आज तक कमाया है वह सब राहुल गांधी के नाम कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनके माता-पिता का देहांत बहुत पहले हो चुका है। उनकी एक भाई का भी कैंसर से देहांत हो गया अब सिर्फ उनकी एक बहन है जिसकी बहुत पहले शादी हो चुकी है हालांकि अपनी चल संपत्ति राहुल गांधी के नाम करने पर उनका कहना है कि उनकी बहन को किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। Uttarakhand 80 year old woman living in old age home in Dehradun hand over her savings to Rahul Gandhi

Share News