MLA Umesh Kumar Haridwar Loksabha seat Umesh Kumar Khanpur seat Congress MLA from Haridwar MLA Umesh Kumar के विरोध में चार विधायक दिल्ली पहुंचे, लेकिन जनता पक्ष में, अब इस नेता का नाम आगे

MLA Umesh Kumar के विरोध में चार विधायक दिल्ली पहुंचे, अब इस नेता का नाम आगे, उमेश पर क्या है जनता की राय


MLA Umesh Kumar Haridwar Loksabha seat Umesh Kumar Khanpur seat Congress MLA from Haridwar MLA Umesh Kumar के विरोध में चार विधायक दिल्ली पहुंचे, लेकिन जनता पक्ष में, अब इस नेता का नाम आगे

MLA Umesh Kumar खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को कांग्रेस का टिकट मिलने की संभावना के चलते हरिद्वार से कांग्रेस के चार विधायक शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। सभी ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मिलकर उमेश कुमार को टिकट ना दिए जाने की बात भी रखी। साथ ही कई दूसरे नेताओं को भी अपने विचारों से अवगत कराया। वहीं एक अन्य विधायक ने इससे किनारा कर दिया क्योंकि कांग्रेस का एक बडा धडा उमेश कुमार की पैरवी कर रहा है।

कौन—कौन विधायक पहुंचे थे दिल्ली
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक अनुपमा रावत, रवि बहादुर, फुरकान और ​ममता राकेश दिल्ली गए थे। हालांकि इनके साथ विरेंद्र जाती नहीं थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल भास्कर ने बताया कि विधायक दिल्ली गए थे और प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं से भी मिले। जहां तक उमेश कुमार को टिकट दिए जाने की बात हैं कांग्रेस के नेता नहीं चाहते हैं उमेश कुमार को टिकट मिले। अब फैसला हाईकमान को लेना है। हाई कमान जो भी फैसला करेगी, हम उसके साथ रहेंगे।

जनता उमेश के पक्ष में
वहीं भाजपा से त्रिवेंद्र सिंह रावत के मैदान में आने के बाद सभी कांग्रेस से एक मजबूत उम्मीदवार की दरकार कर रहे हैं। ऐसे में हमने लोगों से ये राय जानी थी कि क्या उमेश कुमार को कांग्रेस से टिकट मिलना चाहिए। इस पर लोगों ने भारी उत्साह से हरिद्वार में एक अच्छी फाइट के लिए कांग्रेस से उमेश कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने की पैरवी की थी। हालांकि, उमेश कुमार पर हाईकमान क्या फैसला लेता है ये कल तक साफ होने की उम्मीद है। लेकिन उमेश कांग्रेस से आए तो मुकाबला कडा होगा।

MLA Umesh Kumar

MLA Umesh Kumar Haridwar Loksabha seat Umesh Kumar Khanpur seat Congress MLA from Haridwar MLA Umesh Kumar के विरोध में चार विधायक दिल्ली पहुंचे, लेकिन जनता पक्ष में, अब इस नेता का नाम आगे
MLA Umesh Kumar Haridwar Loksabha seat Umesh Kumar Khanpur seat Congress MLA from Haridwar MLA Umesh Kumar के विरोध में चार विधायक दिल्ली पहुंचे, लेकिन जनता पक्ष में, अब इस नेता का नाम आगे

हरीश रावत ने दर्ज कराया विरोध
वहीं उमेश की एंट्री पर हरीश रावत लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। हरीश रावत ने साफ कर दिया कि उमेश कुमार कांग्रेस में आए तो वो पार्टी से बाहर चले जाएंगे। हरीश रावत ने अपने बेटे विरेंद्र रावत का नाम आगे किया है। बहुत संभावना है कि उमेश कुमार को टिकट ना मिलने पर विरेंद्र रावत का टिकट हो जाए। या फिर गेंद प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के पाले में आए।

Share News