IMG 20201221 WA0043 1

करोड़ों रूपए का कर्जदार है मासूम की हत्या का आरोपी राजीव, प्रोपर्टी का करता है काम


कुणाल दरगन।
हरिद्वार में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या का दूसरा आरोपी राजीव कुमार करोड़ों रूपए का कर्जदार बताया जा रहा है। राजीव कुमार भी मूल रूप से सुल्तानपुर यूपी का रहने वाला है और हरिद्वार में कुछ साल पहले ही आकर बसा था। यहां उसकी कपडे की दुकान भी थी और प्रोपर्टी का बडा काम भी था। बताया जा रहा है कि सिडकुल में उसने एक कॉलोनी भी काटी है। बहरहाल शहर के कुछ लोगों ने बताया है कि करीब पंद्रह से बीस करोड़ का कर्ज उस पर है जो उसने शहर के विभिन्न लोगों से ब्याज पर उठाया है। अब उसका केस में नाम सामने आने से उन लोगों की भी सांसे अटक गई है जिन्होंने राजीव कुमार को ब्याज पर पैसे दिए थे। बताया जा रहा है कि पूर्वांचल से आने वाले कई सरकारी कर्मचारियों के भी राजीव ने पैसे मार्किट में लगाए थे।
————
पुलिस कर रही राजीव की तलाश
पुलिस ने आरोपी राम तीरथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका मामा राजीव अभी फरार है। पुलिस को गच्चा देकर भागने में राजीव कामयाब हो गया है। लेकिन राजीव के बारे में कई अहम खुलासे लोगों ने किए है। बताया जा रहा है कि राजीव अपने परिवार के साथ यहां रहता था और राजीव घटना के दिन पुलिस के साथ ही था। यही नहीं राजीव के साथ ही पुलिस कमरे में गई थी जिसमें से शव बरामद हुआ था। यही नहीं राजीव ने तब पुलिस को डमी बताकर गुमराह करने का भी प्रयास किया था। वहीं बताया जा रहा है कि राजीव के उपर करीब पंद्रह से बीस करोड़ की देनदारी है जो उसने शहर के पूंजीपतियों से ब्याज पर उठाई है। अब उन सभी की सांसें अटक गई है। क्योंकि आज नहीं तो कल राजीव गिरफ्तार होगा और एक बार जेल जाने के बाद उसका बाहर आना आसान नहीं होगा। ऐसे में देनदारों की सांसे अटकी हुई है।

————
परिजनों ने राजीव की गिरफ्तारी पर लगाया जाम
वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने राजीव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर शाम ऋषिकुल ज्वालापुर मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। इसके बाद एसएसपी और दूसरे पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और किसी तरह गुस्साए लोगों को समझाया। लोग राजीव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share News