IMG 20201223 WA0044

मासूम को इंसाफ की मांग को लेकर जाम लगाने वाले कांग्रेस नेता सहित 500 लोगों पर मुकदमा


कुणाल दरगन।
नगर कोतवाली क्षेत्र में 11 साल की बच्ची की निर्मम हत्या और रेप के आरोप के बाद लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है और इस बीच पुलिस ने कानून को हाथ में लेकर जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमें किए हैं। इनमें कांग्रेस नेता सहित करीब तीन 500 लोगो को आरोपी बनाया गया है। वहीं वीडियो के आधार पर जाम लगाने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
गौरतलब है कि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही एक आरोप राम तीरथ यादव को गिरफ्तार कर लिया था, जब​कि दूसरा आरोपी राजीव कुमार अभी तक फरार है। वही घटना के बाद भीड उग्र हो गई थी और आरोपी के घर में तोडफोड कर आगजनी को भी अंजाम दिया गया था। वहीं मार्ग पर जाम भी लगाया था। इस मामले में पुलिस ने दो मुकदमें दर्ज कर लिए हैं।
घटना के अगले दिन सोमवार को लोगों ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर रेलवे स्टेशन रोड ऋषिकुल पुलिया के पास जाम लगाया था। मंगलवार की शाम को मशाल जुलूस और कैंडिल मार्च के बाद ऋषिकुल तिराहे पर लोगों ने सड़क जाम की थी। इसके खिलाफ पुलिस ने अलग अलग तीन मुकदमे दर्ज किये है। आरोप है कि जाम के कारण अव्यवस्था फैल गई थी। और लोगों को आने जाने में दिक्क्तें हुई। जाम लगाने वालों में पुलिस ने 6 लोगों को चिन्हित भी कर लिया है। जिसमें कांग्रेसी नेता कैश खुराना, पल्लवी, उमंग, सरिता शर्मा, पवन, वंश शामिल है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने भी 180 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 80 लोगों को नामजद किया गया है। अन्य लोगों को पुलिस ने चिन्हित करने की तैयारी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से जाम लगाने वालों को चिन्हित किया जाएगा।

Share News