consumer awareness program will be start soon in haridwar

कॉलेज/स्कूलों में जाकर जागरुकता अभियान चलाएगा उपभोक्ता संगठन, बनाएंगे स्मार्ट उपभोक्ता


चंद्रशेखर जोशी।
​अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के​ लिए अभियान चलाने का ऐलान किया है। इस संबंध में संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल से सोमवार को मुलाकात की। संगठन जल्द ही जनपद के स्कूल कॉलेजों में जाकर उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरुक करेगा।


संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मनु​ शिवपुरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर जिला इकाई ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष मनु शिवपुरी ने बताया कि उपभोक्तओं को जागरुक करने के​ लिए संगठन गंभीरता से काम कर रहा है और जमीन पर जिला इकाई को जागरुकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है।
वहीं प्रदेश सचिव ​अर्क शर्मा ने बताया कि जागरुकता अभियान के लिए एक वृहद अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। हर जनपद में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल इसकी शुरुआत हरिद्वार जनपद से करने का निर्णय लिया गया है।

जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी (बालियान) ने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देशों के अनुरुप हर स्कूल और कॉलेज में चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिले की टीम ने पूरी तैयारी की है। इसी क्रम में जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल से मिलकर जागरुकता अभियान और 24 दिसम्बर को होने वाले राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के विषय में चर्चा की और उनसे सहयोग के लिए बात की।


उन्होंने कहा कि उपभोक्ता का जागरुक होना इस वक्त बहुत जरुरी है क्योंकि कई लोग मुनाफा कमाने के चक्कर में उपभोक्ताओं को ठग रहे हैं। जब तक उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नही होगी, ऐसे गलत काम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाएगी। जागरुकता कार्यक्रम वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन वर्मा, सीए मृणाली शर्मा तरुण शर्मा, दिव्यांश शर्मा, रचित कुमार, हर्षुल शर्मा, रमा शंकर शर्मा, सुदीप शर्मा, डा. मोहित वर्मा, डा. शिखा शर्मा, रामस्वरूप रतूडी आदि पदाधिकारियों व सदस्यों की देखरेख में चलाया जाएगा।

Share News