Haridwar Police पूर्व विधायक का करीबी भाजपा नेता अब बना हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता विष्णु अरोडा बना हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीटर कौन होते हैं कैसे बनता है अपराधी हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद क्या होता है

Haridwar Police पूर्व विधायक का करीबी भाजपा नेता अब बना हिस्ट्रीशीटर, क्या होता है हिस्ट्रीशीट खुलना


Haridwar Police पूर्व विधायक का करीबी भाजपा नेता अब बना हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता विष्णु अरोडा बना हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीटर कौन होते हैं कैसे बनता है अपराधी हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद क्या होता है

K.D.

Haridwar Police

एक पूर्व विधायक के करीबी भाजपा नेता की हिस्ट्रीशीट खुल गई है। ज्वालापुर पुलिस ने खन्ना नगर गोली कांड के मुख्य आरोपी भाजपा के मंडल अध्यक्ष विष्णु अरोडा की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। विष्णु के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज है। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। वहीं हिस्ट्रीशीटर बनने के बाद क्या होता है और पुलिस किन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलती है। खबर नीचे तक पढें। Haridwar Police

खन्ना नगर में भाजपा नेता दीपक टंडन के घर हमले से आया था चर्चा में विष्णु
खन्ना नगर गोली कांड से सुर्खियों में आए पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा अब ज्वालापुर कोवताली का नया हिस्ट्रीशीटर होगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश के बाद ज्वालापुर पुलिस ने विष्णु अरोड़ा की हिस्ट्रशीट खोल दी है। पुलिस का दो टूक कहना है कि आमजन के लिए भय उत्पन्न करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में विष्णु अरोड़ा ने देवपुरा चौक के पास एक कार परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी थी।


इस संबंध में विष्णु और उसके साथियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इससे पहले विष्णु अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता दीपक टंडन के घर घुसकर हमला कर दिया था, बकायदा फायरिंग भी की गई थी। उस वक्त पुलिस ने आरोपी विष्णु समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। Haridwar Police

Haridwar Police पूर्व विधायक का करीबी भाजपा नेता अब बना हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता विष्णु अरोडा बना हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीटर कौन होते हैं कैसे बनता है अपराधी हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद क्या होता है
Haridwar Police पूर्व विधायक का करीबी भाजपा नेता अब बना हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता विष्णु अरोडा बना हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीटर कौन होते हैं कैसे बनता है अपराधी हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद क्या होता है

पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष का नाम आए दिन विवादों से जुड़ता रहता है। उसके खिलाफ अलग अलग कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज चले आते हैं। पिछले दिनों देवपुरा चौक में पीटे गए परिवार की महिला सदस्य ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आरोप लगाया था कि खुलेआम घूम रहा विष्णु अब भी उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है।


एसएसपी ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को उस पर शिकंजा कसने की हिदायत दी थी।उसी का ही नतीजा है कि ज्वालापुर पुलिस ने विष्णु अरोड़ा निवासी खन्ना नगर कालोनी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि विष्णु के आपराधिक रेकार्ड के मददेनजर उसकी हिस्ट्रशीट खोली गई है, उसकी अब निगरानी की जाएगी।

क्या होता है हिस्ट्रीशीट खुलना Haridwar Police
वरिष्ठ अपराध संवाददाता कुणाल दरगन बताते हैं कि हिस्ट्रीशीट उन अपराधियों की खुलती है जो आदतन अपराधी हो जाते हैं। यानी इनके खिलाफ एक के बाद एक ​कई मुकदमें दर्ज हो जाते हैं और पुलिस को लगता है कि अब इस अपराधी की निगरानी की जरुरत है। लिहाजा, पुलिस अपने थाने में अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोल देती है जिस पर लगातार निगरानी की जाती है।


यही नहीं हर महीने हिस्ट्रीशीटर को थाने में हाजिरी लगानी होती है और क्षेत्र में अपराध होने पर सबसे पहले हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की तलाश की जाती है। विष्णु अरोडा के खिलाफ भी कई मामले दर्ज है जिसके बाद इसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। हालांकि पूर्व में भी कई नेता ऐसे रहे हैं जो हिस्ट्रीशीट रहे हैं। जिनके नाम थानों में आज भी हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज हैं इनमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता शामिल हैं। Haridwar Police

Share News