Haldwani Violence बनभूलपुरा दंगे में नहीं मरा प्रकाश, सिपाही ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते की हत्या, पत्नी फरार

Haldwani Violence बनभूलपुरा दंगे में नहीं मरा प्रकाश, सिपाही ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते की हत्या, पत्नी फरार


Haldwani Violence Bihar youth Prakash Murder case in Banboohlpura Haldwani in Uttarakhand

Haldwani Violence हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए दंगे में बिहार के युवक प्रकाश की मौत नहीं हुई थी बल्कि प्रकाश उत्तराखण्ड पुलिस के सिपाही की पत्नी से अवैध संबंध के चलते मारा गया। पुलिस ने सिपाही विरेंद्र सिंह निवासी खटीमा उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी पत्नी फरार बताई जा रही है। एसएसपी नैनीताल ने इसका खुलासा करते हुए प्रकाश की मौत से परदा उठाया।

क्या था पूरा मामला Haldwani Violence
बनभूलपुरा दंगे के समय पांच लोगों की मौत की बात पुलिस ने बताई थी जिसमें एक प्रकाश नाम का युवक भी शामिल था। प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज पुत्र श्री श्याम देव सिंह निवासी छिने गाँव भोजपुर सिन्हा, बिहार उम्र 25 वर्ष का नाम भी मृतकों की सूची में था लेकिन पुलिस को दौराने जांच कुछ और ही सुराग मिला।


मृतक प्रकाश कुमार सिंह के मोबाईल आदि की जाँच की गयी एंव एसओजी व सर्विलांस की मदद ली गयी तो यह संज्ञान में आया कि उक्त मृतक युवक का सम्पर्क सितारगंज के किसी युवक से था तथा उत्तराखण्ड के अन्य नम्बर से भी वह वार्ता कर रहा था, जो दिनाँक 08.02.24 को हल्द्वानी पहुँचा।


उक्त सम्पर्क में आये व्यक्तियों की जानकारी कर उनसे पूछताछ की गयी तो पता चला कि सूरज मृतक का लगभग दो ढाई साल से दोस्त था एंव मृतक प्रकाश कुमार सूरज के घर आता जाता रहता था। इसी दौरान प्रकाश कुमार सिंह के अवैध सम्बन्ध सूरज भी बहन व आरक्षी की पत्नी प्रियंका के साथ बन गये। तथा मृतक प्रकाश कुमार आरक्षी की पत्नी के साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगा।

Haldwani Violence

Haldwani Violence बनभूलपुरा दंगे में नहीं मरा प्रकाश, सिपाही ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते की हत्या, पत्नी फरार
Haldwani Violence बनभूलपुरा दंगे में नहीं मरा प्रकाश, सिपाही ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते की हत्या, पत्नी फरार


प्रियंका ने यह बात अपने पति बीरेन्द्र से छुपा कर रखी लेकिन दिनाँक 07.02.24 को मृतक द्वारा उसके पति बीरेन्द्र को फोन किया गया जिसके बाद प्रियंका द्वारा पूरी बात अपने पति को बतायी गयी, तब बीरेन्द्र द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका एवं अपने साथी नईम खान उर्फ बबलू के साथ मिलकर प्रकाश कुमार सिंह की हत्या करने की साजिश रची। मृतक उपरोक्त को आरक्षी बीरेन्द्र ने अपनी पत्नी के माध्यम से हल्द्वानी बुलवाया। Haldwani Violence


बीरेन्द्र ने प्रकाश कुमार से अपने मोबाईल से प्रियंका की वीडियो हटाने को कहा। लेकिन प्रकाश कुमार द्वारा मना करने पर आरक्षी बीरेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक: 08.02.2024 की शाम को प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। आज दिनाँक 15.02.24 को उपरोक्त अभियुक्त बीरेन्द्र व उसके साथियो को बाद पूछताछ जुर्म इकबाल के आधार पर धारा 302 भादवि में गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त बीरेन्द्र की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मय जिन्दा 04 कारतूस बरामदगी की गयी।

कौन-कौन हुए गिरफ्तार
1-कान्स० बीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्री रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम आलावृद्धि पो०औ० नागवा नाथ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 36 वर्ष।

2- सूरज बाईन पुत्र श्री पवित्र बाईन निवासी शक्तिफार्म नं0-1, बैकुण्ठ नगर थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष।

3- प्रेम सिंह पुत्र स्व० श्री रविशंकर सिंह निवासी ढौराडाम थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष

4- नईम खान उर्फ बबलू पुत्र स्व० श्री नसीम खान निवासी इन्द्रानगर पश्चिमी वार्ड नं014 उजालानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। उम्र 50 वर्ष।

5- प्रियंका पत्नी बीरेन्द्र नि० ग्राम आलावृद्धि पो०औ० नागवा नाथ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर।

Share News