1 1

हरिद्वार में अमेरिका से लौटी महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने उठाये ये कदम


हरिद्वार।

हरिद्वार के शिवालिक नगर में अमेरिका से आई 58 साल की महिला की संदिग्ध मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद महिला की मौत को संदिग्घ मौत की श्रेणी में रखा गया है। क्योंकि महिला मार्च के शुरू में  भारत आई थी और कुछ दिन पहले उसे गले में खराश की शिकायत हुई थी। शनिवार रात उसे हरारत से महसूस हुई और इसके बाद महिला के पति ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। महिला को भेल अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

महिला के पति भेल से रिटायर्ड है। cmo डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि महिला को शुगर था और उसके किडनी में भी दिक्कत थी। उन्हें बुखार नही था। चूंकि महिला अमेरिका से लौटी थी इसलिए उनकी मौत को संदिग्ध मरीज़ों की लिस्ट में रखा गया है।

—–

नही हुआ पोस्टमार्टम

Cmo ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम नही कराया जाएगा। भारत सरकार की guideline की मुताबिक महिला की संदिग्ध मौत के कारण उनका पोस्टमार्टम नही कराया गया है। महिला की का अंतिम संस्कार भी सावधानी से कराया जा रहा है। महिला के साथ सिर्फ 5 लोगों को अंतिम संस्कार के लिये कहा गया है। महिला के परिजन भी विभाग का साथ दे रहे है।

किरायदारों को 14 दिन के लिए अलग थलग किया

Cmo ने बताया कि महिला के घर में लोग जो किराये पर रहते थे उन्हें 14 दिनों के लिए अलग थलग कर दिया गया है। साथ ही पूरे घर को disinfect कर दिया गया है।

Share News