रतनमणी डोभाल।
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक बच्ची घर में अकेली थी और उसकी मां सत्संग के लिए गई थी। घर में अकेला देख 15 साल के पडोसी किशेारी ने बच्ची के साथ गलत काम किया। जब बच्ची की हालत खराब हो गई तो आरोपी उसे छोड कर भाग गया। बाद में परिजनों को पता चला तब पुलिस तक बात पहुंची। seven year old minor girl raped by 15 year old boy in Haridwar
बच्ची एम्स में भर्ती
रानीपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बच्ची के ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची के परिजनों ने कारण पूछा तो उसने पडोस के लडके का नाम लिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत मिली जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बच्ची को पहले जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। वहीं आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
- Property in Haridwar अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुल्डोजर, कोई संपर्क, साधन नहीं आ रहा काम, डीलरों में हड़कंप

- Property in Haridwar अवैध कॉलोनियों पर बुल्डोजर एक्शन जारी, प्रोपर्टी कारोबारियों में मचा हड़कंप

- HRDA VC IAS Sonika : एक्शन मोड में आया एचआरडीए, छह अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, हाहाकार

- HRDA का ‘ऑपरेशन बुल्डोजर’: हरिद्वार—रुड़की में अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, करोड़ों फंसे, क्या बोले अधिकारी

- Property in Haridwar अवैध अस्पतालों पर नकेल, स्वास्थ्य विभाग की NOC के बिना किराए पर नहीं दे सकेंगे दुकान, मकान

