dr nishank biggest win from haridwar constituency

कांग्रेस के सीनियर नेता की डा. निशंक से मुलाकात, क्या जाएंगे भाजपा में, चर्चाएं तेज


विकास कुमार।
हरिद्वार से सांसद और पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक 2024 नजदीक आते ही हरिद्वार में एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। डा. निशंक ने हाल ही में हरिद्वार के सीनियर कांग्रेस नेता से अकेले में मुलाकात की है। इसके बाद ये चर्चा तेज हो गई कि क्या ये कांग्रेस नेता जल्द ही भाजपा में जा सकते हैं। ये संभावना इसलिए भी प्रबल हो रही है क्योंकि उनके हाल ही के चुनाव में स्थानीय कांग्रेसियों ने उनका साथ नहीं दिया था।

IMG 20220525 WA0012 2
adv

——————————————
किस नेता से हुई मुलाकात
असल में हरिद्वार के सबसे कद्दावर कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी से पिछले दिनों डा. निशंक ने मुलाकात की। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात एक तेहरवीं कार्यक्रम के बाद एक आश्रम में हुई है। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बात की। वही इस मुलाकात की जानकारी जैसे ही बाहर आई तो एक बार फिर सतपाल ब्रह्मचारी के कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में जाने की चर्चा आम हो गई। इससे पहले भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के बाद उनके कुछ समर्थकों ने जिसमें युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी भी थे ने पटाखे फोड मिठाईयां बांटी थी। तब भी ये चर्चा आम थी कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह सतपाल ब्रह्मचारी के साथ भीतरघात किया है, उससे नाराज होकर सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा में जा सकते हैं।

————————————————
क्या कहते हैं सतपाल ब्रह्मचारी
सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि एक निजी कार्यक्रम में डा. निशंक से मुलाकात हुई थी। वो हमारे सम्मानित सांसद हैं और उनसे राजनीतिक विषय पर कुछ चर्चा नहीं हुई। कुछ लोग राजनीतिक मुलाकात के मायने निकाल रहे हैं जो गलत हैं। मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा। अभी मेरा ध्यान नगर निगम के उपचुनाव में खडे कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने में हैं।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News