Uttarakhand congress announce district presidents Haridwar Congress

क्या कांग्रेस में आएगी जान, ब्रह्मचारी, चौधरी और जाती को कमान, दो विधायक दरकिनार


रतनमणी डोभाल/विकास कुमार।
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने जिलाध्यक्षों के नामों को ऐलान कर दिया हैं। हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को बनाया गया है जबकि देहात की जिम्मेदारी तेजतर्रार नेता राजीव चौधरी को मिली है। वहीं रुडकी क्षेत्र में कांग्रेस का झंडा झबरेडा से विधायक विरेंद्र जाती को थमाया गया है। लेकिन हरिद्वार के दो विधायकों के लोग जो महानगर और अन्य के लिए जोड तोड कर रहे थे उनको मायूसी हाथ लगी। Uttarakhand congress announce district presidents Haridwar Congress

————————————
क्या कांग्रेस में जान आएगी
सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार में कांग्रेस की मजबूत कडी हैं और सतपाल कांग्रेस समर्थकों के लिए गंभीरता से लडते हैं। विरोधी भी उनकी इस बात की तारीफ करते हैं। जबकि हरिद्वार देहात की जिम्मेदारी राजीव चौधरी को मिली है उनके तेवरों को सभी जानते हैं। हालांकि पहले भी वो रेस में थे लेकिन उनकी जगह धर्मपाल को जिम्मेदारी मिली थी। अब देहात का प्रमुख बनने से ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत होगी। वहीं रुडकी में युवा विधायक विरेंद्र जाती को कमान मिली है। विरेंद्र भी सुलझे हुई राजनीति करते हैं और कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हैं। उन्हें काजी निजामुद्दीन का खास माना जाता है। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने बताया कि कांग्रेस में संगठन के दायित्वों को लेकर बडा कशमकश चल रहा था लेकिन देर से ही सही कांग्रेस ने सही लोगों का चुनाव किया है। ये सभी कांग्रेस के खोए जनाधार को प्राप्त करने के लिए मेहनत कर सकते हैं। क्योंकि तीनों ही पेशेवर राजनीतिज्ञ हैं।

—————————
दो विधायकों हुए दरकिनार
वहीं महानगर अध्यक्ष पद के लिए अंबरीष कुमार की विरासत संभालने वाला एक गुट अमन गर्ग के लिए मेहनत कर रहा था। जबकि, विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर अपने करीबी अनिल भास्कर के लिए जी जान से जुटे थे। वहीं हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत भी देहात में किसी ओर को जिम्मेदारी दिलाने के लिए प्रयासरत थी। लेकिन, दोनों विधायकों की एक ना चली। हालांकि अनिल भास्कर भी चतुर नेता हैं लेकिन शहर में उनकी कम सक्रियता के कारण उन्हें जिम्मेदारी नहीं मिल पाई।

Uttarakhand congress announce district presidents Haridwar Congress
Uttarakhand congress announce district presidents Haridwar Congress
Share News