MLA Umesh Kumar निर्दलीय नजर आए दिन में तारे, अब भाजपा—कांग्रेस के ओर उमेश भैया निहारे, क्या बोले विधायक जी

MLA Umesh Kumar निर्दलीय नजर आए दिन में तारे, अब भाजपा—कांग्रेस के ओर उमेश भैया निहारे, क्या बोले विधायक जी


MLA Umesh Kumar निर्दलीय नजर आए दिन में तारे, अब भाजपा—कांग्रेस के ओर उमेश भैया निहारे, क्या बोले विधायक जी

MLA Umesh Kumar खानपुर से निर्दलीय विधायक जीत गामा पहलवान बने विधायक उमेश कुमार को लोकसभा में निर्दलीय चुनाव लड़ने में दिन में तारे नजर आ रहे हैं। अभी तक कांग्रेस को पूरी तरह से और भाजपा को आंशिक तौर पर ललकारने वाले विधायक उमेश कुमार अब कांग्रेस और भाजपा की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। उनके कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही टिकट लेने की चर्चाएं चल रही है। इस पर उनके पीआरओ ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही बात चल रही है।

निर्दलीय माहौल बनाने में छूट रहे पसीने
खानपुर विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लडने के दौरान उमेश कुमार ने साम दाम दंड भेद के जरिए माहौल बना लिया था। प्रणव सिंह के खिलाफ माहौल था और भाजपा के एक गुट का भी समर्थन उमेश कुमार को मिल गया था लिहाजा खानपुर में उमेश कुमार को ज्यादा दिक्कतें नही आई। लेकिन लोकसभा में माहौल बनाने में उनके पसीने छूट रहे हैं। MLA Umesh Kumar


देहात के कुछ इलाकों को छोड दें तो शहरी और अधिकतर लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच बनाने में विधायक ही हांफ रहे हैं। हालांकि अपने धनबल और प्रोपेगेंडा के बलबूते माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जबरदस्ती के प्रचार से माहौल बन नही रहा है। कार्यक्रम फीके जा रहे हैं। ऐसे में दिन में तारे नजर आना लाजिमी है।

Read This also MLA Umesh Kumar Viral Video एमएलए उमेश कुमार का कथित अश्लील वीडियो वायरल, चैंपियन ने लगाए आरोप

कांग्रेस—भाजपा से चल रही बात
विधायक उमेश कुमार की टीम से पूछने पर बताया ​गया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही बात चल रही है। लेकिन दोनों ही दलों से उमेश कुमार ने बात नहीं की है बल्कि दोनों ही दलों के नेताओं ने उमेश कुमार से संपर्क साधा है। अब ये बात हजम होना थोडा मुश्किल हैं लेकिन विधायक जी की टीम जो कह रही है हमने आपको बता दिया।

अब इसे आप जो समझें। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि विधायक जी की कोई विचारधारा नहीं एक पांव कांग्रेस में दूसरा भाजपा में। वरिष्ठ पत्रकार रतनमणी डोभाल ने बताया कि भाजपा कांग्रेस के इतने बुरे दिन नहीं है कि वो उमेश कुमार को टिकट देने के लिए संपर्क करेंगे। बल्कि उमेश कुमार ने ही संपर्क किया होगा।

Read this also MLA Umesh Kumar रोड शो के बाद बाइक रैली भी फीकी, उमेश से क्यों नहीं जुड़ पा रहे हरिद्वारवासी, क्या कहते हैं पत्रकार, देखें वीडियो

MLA Umesh Kumar

MLA Umesh Kumar निर्दलीय नजर आए दिन में तारे, अब भाजपा—कांग्रेस के ओर उमेश भैया निहारे, क्या बोले विधायक जी
MLA Umesh Kumar निर्दलीय नजर आए दिन में तारे, अब भाजपा—कांग्रेस के ओर उमेश भैया निहारे, क्या बोले विधायक जी

त्रिवेंद्र सिंह रावत के आने से बिगडा गणित
वरिष्ठर पत्रकार अवनीश प्रेमी बताते हैं कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक उमेश कुमार में छत्तीस का आंकडा है। हरिद्वार सीट से टीएसआर की भी चर्चा चल पडी है।​ त्रिवेंद्र चुनाव लडते हैं तो उमेश कुमार ना चाहते हुए भी उन्हें ही फायदा पहुंचा देंगे। क्येांकि उमेश कुमार दलित मुस्लिमों में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव लडने पर उमेश कुमार को जहां तक भी पहुंच पाएंगे उसका सीधा नुकसान कांग्रेस को होगा और फायदा भाजपा को। ऐसे में त्रिवेंद्र को फायदा पहुंचते उमेश कुमार कैसे देख पाएंगे।

Share News