रतनमणी डोभाल। Dehradun Viral Video
देहरादून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लडकों के दो गुट आपस में लडते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं एक कार पर लाठी डंडे और पत्थर बरसाए जा रहे हैं। वहीं पूरी घटना का कोई वीडिया बना रहा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। Dehradun Viral Video
किस बात को लेकर हुआ झगडा
घटना टर्नर रोड की बताई जा रही है जो बुधवार रात करीब साढे ग्यारह बजे की है। रिहायशी इलाकों में दो कार आमने सामने आ जाती है और इसके बाद एक कार से उतरे युवक दूसरे कार में सवार युवकों पर ताबडतोड हमला कर देते हैं। वहीं कार को तोडना शुरु कर दिया जाता है जबकि वहीं दोनों गुट आपस में भिड जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- 25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी मोहाली से गिरफ्तार: हरिद्वार पुलिस और STF का सफल ऑपरेशन-

- मुख्य मार्ग पर बेतरतीब कब्ज़ा: हज हाउस रोड बनी ‘संकरी गली’, तीर्थयात्री और स्थानीय परेशान-

- डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन, जनता की आवाज बनेगा डिजीटल मीडिया

- हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन वापसी’: 8.68 लाख के खोए मोबाइल लौटाकर कोतवाल मनोहर भंडारी ने जीता आमजन का दिल-

- IAS Nandan Kumar हरकी पैडी क्षेत्र में बढ़ाएं जाएंगे पर्यावरण मित्र, नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश




