Manish Khanduri quit congress

झटका: Manish Khanduri ने छोड़ी कांग्रेस, क्या है वजह, क्या भाजपा में जाने वाले हैं मनीष खंडूरी


Uttarakhand Congress News Manish Khanduri quit congress in Uttarakhand झटका: मनीष खंडूरी ने छोड़ी कांग्रेस, क्या है वजह, क्या भाजपा में जाने वाले हैं मनीष खंडूरी

पहले से रासतल में चल रही उत्तराखण्ड कांग्रेस को एक बड़ा झटका ​लगा है। उत्तराखण्ड कांग्रेस के बडे नेता Manish Khanduri ने कांग्रेस का अलविदा कह दिया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा लिखकर इसकी जानकारी दी। 2019 में खंडूरी पौडी सीट से चुनाव लड चुके थे और फिलहाल भी चुनाव लडने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन एन वक्त पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद सियासी हलकों में ये चर्चा है कि वो जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं और इस संबंध में उनकी भाजपा के सीनियर लीडरों से भी बात हो गई है।

क्या वजह बताई जा रही है इस्तीफे की
हालांक मनीष खंडूरी ने अपने इस्तीफे का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। लेकिन माना जा रहा है कि उत्तराखण्ड में जारी पार्टी गुटबाजी और कार्यकर्ताओं का सपोर्ट ना मिल पाने के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। पूर्व सीएम बीसी खंडूरी क पुत्र और भाजपा की मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष ऋ​तु खंडूरी के भाई मनीष खंडूरी हालांकि लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थेे लेकिन उन्होंने फिलहाल इस्तीफा दे दिया है।

Manish Khanduri

क्या भाजपा में जाएंगे
मनीष खंडूरी भाजपा में जा सकते हैं इसकी अटकलें लगाई जा रही है। भाजपा नेताओं ने इस ओर संकेत भी दिया है। लेकिन मनीष खंडूरी के इस्तीफे को भाजपा नेताओं ने अच्छी पहल बताया है और कहा कि पार्टी की गलत नीतियों के कारण ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।

Manish Khanduri quit congress
Manish Khanduri quit congress
Share News