Screenshot 20211127 124759 Google

कलियर जियारत करने आई किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


अतीक साबरी

पिरान कलियर।दिल्ली की किशोरी की शिकायत पर हर्ष विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।घटनास्थल पिरान कलियर होने के बाद जांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।पुलिस ने मारपीट छेड़छाड़, दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के थाना हर्ष विहार की रहने वाली किशोरी ने दिल्ली पुलिस को शिकायत कर बताया है कि वह बीते माह जनवरी में अपने परिवार के साथ दरगाह पर जियारत करने पिरान कलियर गई थी।उनके साथ दिल्ली से एक युवक भी गया था।साथ आये युवक ने उसके परिजनों को दरगाह के बाहर बैठा दिया और उसे दुसरी दरगाह में जियारत करने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ जबर्दस्ती मारपीट छेड़छाड़ ओर दुष्कर्म किया।दिल्ली पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर पिरान कलियर पुलिस को जांच ट्रांसफर कर दी है।थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया किशोरी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली से केस दर्ज कर ट्रांसफर हुआ है।मामले की जांच की जा रही है।

Share News