kitty kand

किट्टी कांड: भाजपा नेत्रियों के बाद अब ये दो समाजसेविकाएं करोडो लेकर फरार, देखें वीडियो


चंद्रशेखर जोशी।
हरिद्वार में किट्टी कांड थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले भाजपा की दो नेत्रियों गुरुप्रीत कौर और शिवांगी त्रिपाठी करीब साठ से सत्तर करोड रुपए लेकर हजारों महिलाओं को चूना लगा फरार हुई। अब मध्य हरिद्वार की दो समाज सेविकाओं पर स्थानीय महिलाओं ने किट्टी डालकर करीब तीन सौ महिलाओं के दो करोड से अधिक रुपए लेकर चंपत होने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में महिलाओं की ओर से ज्वालापुर थाना में लिखित शिकायत दी गई है।

see video here

रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नितिन कौशिक की अगुवाई में पीडित महिलाओंं ने आरोपी महिलाओं के घर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस से कडी कार्रवाई की मांग की है। नितिन कौशिक ने बताया कि मध्य हरिद्वार के विवेक विहार में रहने वाली कमलेश और जगदम्बा नाम की महिलाओं ने पहले खुद को समाजसेविका बताया और लोगों का विश्वास जीतकर किट्टी डाली।
करीब तीन सौ से अधिक महिलाओं की किट्टी डाली और जब पैसा देने का नंबर आया तो दोनों महिलाएं फरार हो गई।
महिलाओं को किट्टी डालने के लिए होटल में खाना भी खिलाया जाता था साथ ही उपहार भी दिए जाते थे। यही नहीं महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए उन पर तरह तरह से डोरे डाले जाते थे। महिलाओं ने बताया कि किट्टी संचालक महिलाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।

Share News