Haridwar Police
अतीक साबरी।
बच्चों की लडाई में तमंचा निकाल बिल्लू सांडा बनने का प्रयास कर रहे झगरेडा के एक युवक को Haridwar Police ने गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने संगीत पुत्र बिरमपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है झबरेडा के गांव अकबरपुर फाजिलपुर में बच्चों में मोबाइल को लेकर झगडा हो गया। ये बात संगीत चाचा को पता चली। झगडे को देखकर गांव की महिलाएं और औरतें भी छतों पर आ गई थी। लिहाजा, संगीत ने माहौल बनाने के लिए तमंचा निकाल लिया। लेकिन किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद संगीत चाचा का बिल्लू सांडा बनने का ख्वाब धरा रह गया। अब संगीत चाचा के गिरफ्तार होने के बाद गांव में उनकी जगहसाई हो रही है।