10

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ​गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, हरिद्वार पहुंचे अजय टम्टा


Good Governance 2019

तनवीर अली।
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री व अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने राज्य सरकार के कामों की प्रशंसा करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ को जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सभी वर्गों का कल्याण हुआ है। साथ ही युवाओं को रोजगार देने के अलावा किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं सरकार ने चलाई है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा रविवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
जुर्स कंट्री में आईपीएस लाॅ कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ.विवेक शर्मा के जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होने आए अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं जनहित में हैं। योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए आयाम जनता को दिए हैं। शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के प्रयास सराहनीय हैं। उज्जवला योजना का लाभ गरीब निर्धन परिवारों की महिलाओं को मिला है। जनधन योजना का लाभ उत्तराखण्ड की जनता को मिला है। लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश से पलायन रोकने में पूरी तरह से कामयाब सिद्ध हुई है।

20
जीरो टालरेंस पर सरकार की जमकर तारीफ की। जनता का विश्वास पूरी तरह से प्रदेश सरकार पर बना हुआ है। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत से साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार व भाजपा पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में देश की एक नई छवि गढ़ी है। विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। कांग्रेस पार्टी जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। लेकिन जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। आईपीएस लाॅ कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ.विवेक शर्मा ने बुके देकर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का स्वागत किया।
डाॅ.विवेक शर्मा ने कहा कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता से उत्तराखण्ड में लागू करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष तरीके से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिला रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार चौतरफा विकास कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में खासतौर पर सरकार के प्रयास सराहनीय है। रविन्द्र राणा ने कहा कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करने से ही समाज का विकास किया जा सकता है। राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर करना है तो शिक्षा का प्रचार प्रसार वृहद स्तर पर किया जाना चाहिए। शिक्षा के मंदिर सदैव ही छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य को बनाने में सेतु का काम कर रहे हैं। इस मौके पर अनिल गोयल, अंकित आर्य, रविन्द्र राणा, राजन खन्ना, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष हरजीत सिंह, लोकेशा पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Share News