Bhagat Singh Memories with his pictures his mother father uncle Batukeshwar Dutt Bhagat Singh hunger strike in Lahore Jail Bhagat Singh Death Warrant

Bhagat Singh Memories तस्वीरों में देखें शहीद-ए-आजम भगत सिंह से जुड़ी यादें

रतनमणी डोभाल। Bhagat Singh Memories
हिंदुस्तान की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों में शहीए-ए-आजम भगत सिंह आज भी युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और उनकी कुर्बानियों को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रांतिकारी याद करते और प्रेरणा लेते हैं। 23 मार्च को ही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा दी गई थी। पूरी अंग्रेजी हुकूमत भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों से हिल गई थी और आनन-फानन में उन्हें फांसी देकर उनके शवों को जला दिया गया था और उनके अवशेषों को सतलुज नदी में बहा दिया गया था।

1- लाहौर सेंट्रल जेल जहां भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। Bhagat Singh Memories

2- भगत सिंह द्वारा लाहौर जेल से अपने पिता से मिलने के लिए जेल प्रशासन को लिखा गया पत्र। Bhagat Singh Memories

3-भगत सिंह के पिता स्वतंत्रा सेनानी सरदार किशन सिंह Bhagat Singh Memories

4- भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह जिन्होंने पंजाब में पगड़ी संभाल जट्टा मूवमेंट का आगाज किया था।

5- शहीदे आजम भगत सिंह का डेथ वारंट

6- शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का समाधिस्थत, हुसैनीवाला गांव जहां 1931 में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया था।

7-13 साल की उम्र में भगत सिंह का फोटो

8- भगत सिंह की मां माता विद्यावती, भगत सिंह की मूर्ति उनके पुश्तैनी गांव Khatkarkalan में अनावरण के दौरान।

9- शहीदे आजम भगत सिंह की मां माता विद्यावती फ्रीडम फाइटर बटुकेश्वर दत्त के साथ अस्पताल में। बटुकेश्वर दत्त की आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार भी हुसैनीवाला गांव में किया जाए, जहां भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव का अंतिम संस्कार किया गया था।

10- पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ माता विद्यावती।

11- लाहौर जेल में भूख हडताल का पोस्टर, भगत सिंह के साथ बटुकेश्वर दत्त, जिसे नेशनल आर्ट प्रेस लाहौर ने प्रकाशित किया था।

Share News
error: Content is protected !!