Haridwar BJP News त्रिदेव सम्मेलन में खाली कुर्सियों का सच क्या है, क्या बोले भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार, देखें वीडियो

Haridwar BJP News त्रिदेव सम्मेलन में खाली कुर्सियों का सच क्या है, क्या बोले भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार, देखें वीडियो


Haridwar BJP News भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया, इस दौरान उन्होंने ऋषिकुल में त्रिदेव सम्मेलन भी किया। इस सम्मेलन के लिए करीब पाच हजार कुर्सियां बिछाई गइ थी, जिनमें से काफी कुर्सी खाली भी रही, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इन खाली कुर्सियों के पीछे की कहानी क्या है और भाजपा नेता क्या कहते हैं, आखिरी तक पढिए।

क्या था त्रिदेव सम्मेलन
भाजपा ने संगठन की दृष्टि से पूरी लोकसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल और जिले के संगठन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बुलाया गया था। इसके अलावा सीनियर लीडर भी आमंत्रित थे। भाजपा के नेताओं का दावा है कि ये आम जनसभा नहीं थी इसमें​ सिर्फ संगठन के लागों को बुलाया गया था।

क्यों रह गई कुर्सियां खाली
वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी बताते हैं कि भाजपा भले ही अनुशासन और एकजुटता की बात करती रहे, हकीकत ये है कि उत्तराखण्ड खासतौर पर हरिद्वार में भाजपा बडे स्तर पर गुटबाजी का शिकार है। यहां नेताओं में आपस में बन नही रही है। बल्कि नेता एक दूसरे के खिलाफ काम करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। गुटबाजी मुख्य कारण है जिसके चलते त्रिदेव सम्मेलन में कुर्सियां खाली रह गई।


वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बताते हैं कि उत्तराखण्ड भाजपा में फिलहाल जो चल रहा है कि उसका आंकलन चुनाव परिणाम के बाद ही किया जा सकता है। नतीजे सही रहे तो सब ठीक और अगर हरिद्वार व पौडी में कुछ कमी रह गई तो असली खेल परिणामों के बाद होगा। लेकिन मुझे लगता है कि भाजपा अभी भी संगठन की दृष्टि से कांग्रेस से काफी मजबूत नजर आ रही है। ​कुछ कुर्सियां खाली रह जाने भर से भाजपा की ताकत को कम करके आंकना सही नहीं होगा।

Haridwar BJP News

क्या कहते हैं नेता
भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरिद्वार संगठन में कई पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विकास तिवारी बताते हैं कि त्रिदेव सम्मेलन आम सभा नहीं थी। ये पदाधिकारियों का सम्मेलन था। चूंकि पार्टी स्तर पर पूरी लोकसभा क्षेत्र में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव प्रचार में व्यस्त है। ऐसे में कुछ लोग नहीं पहुंच पाए। हमारे सभी कार्यक्रम पूरी तरह सफल हो रहे हैं और हम चुनाव रिकार्ड मतों से जीतने जा रहे हैं।

Haridwar BJP News त्रिदेव सम्मेलन में खाली कुर्सियों का सच क्या है, क्या बोले भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार, देखें वीडियो
Haridwar BJP News त्रिदेव सम्मेलन में खाली कुर्सियों का सच क्या है, क्या बोले भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार, देखें वीडियो
Share News