विवादित आडियो: किसने कराया त्रिवेंद्र के करीबी भाजपा नेता का आडियो वायरल, पढें

विवादित आडियो: किसने कराया त्रिवेंद्र के करीबी भाजपा नेता का आडियो वायरल, पढें


हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी भाजपा नेता मोहित कौशिक का विवादित आडियो वायरल हो रहा है। ये आडियो 2019 का बताया जा रहा है। लेकिन चुनाव से एन वक्त पहले ये आडियो किसने जारी किया और किसके कहने पर वायरल किया गया। क्या इस आडियो के जरिए मोहित कौशिक पर निशाना साधना मात्र मकसद था या फिर मोहित कौशिक के जरिए लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ माहौल बनाना मकसद था।


ये वो सब सवाल है जिनके बारे में सब चर्चा कर रहे हैं। हालांकि भाजपा नेता दबी जबान में ये तो दावा कर रहे हैं कि इसके पीछे भाजपा की अंदरुनी राजनीति है और अपने ही लोगों ने ये आडियो वायरल किया है। कुछ तो इसे सांसद के टिकट की रेस में लगे नेताओं से भी जोड कर देख रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है लेकिन एक बात तो बिल्कुल साफ है कि भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आडियो भले ही पुराना हो लेकिन इसने भाजपा की आंतरिक कलह को खोल कर रख दिया है।

विवादित आडियो सुनें

क्या है आडियो में
वायरल आडियो में भाजपा नेता मोहित कौशिक ये पदम सिंह नाम के व्यक्ति को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। इस आडियो में मोहित कौशिक एक समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्द भी कहते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि मोहित कौशिक ने कहा कि मेरा पदम सिंह के साथ कोई विवाद नहीं है। ये आडियो पुराना है और हमारे बीच जो भी गिले शिकवे थे उसी दिन पूरे हो गए थे। हालांकि वो इसमें कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मोहित कौशिक ही विधायक है मोहित कौशिक ही सांसद और मोहित कौशिक ही सीएम।

विवादित आडियो: किसने कराया त्रिवेंद्र के करीबी भाजपा नेता का आडियो वायरल, पढें
विवादित आडियो: किसने कराया त्रिवेंद्र के करीबी भाजपा नेता का आडियो वायरल, पढें
Share News