press club haridwar celebrate diwali 2019

प्रेस क्लब हरिद्वार ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली मिलन समारोह, ये रहे अतिथि


चंद्रशेखर जोशी।
प्रेस क्लब में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी दीपेंद्र चैधरी, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, डा.अरूण सारस्वत व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री महेश पारीख व कोषाध्यक्ष राजकुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में शामिल सभी अतिथीयों का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत प्रैस के क्लब के पत्रकारों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला अधिकारी दीपेंद्र चैधरी ने कहा कि दीपावली पर्व हर्षोल्लास व एकता को दर्शाने वाला पर्व है। सभी को मिलजुल कर खुशीयों को बांटना चाहिए। प्रेस क्लब सामाजिक गतिविधियों को वर्ष भर संचालित रखता है। समाज में समरसता का संदेश देने का काम प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है। सभी को अपने मनमुटाव भुलाकर दीपों के पर्व को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पत्रकार समाज अपनी लेखनी के माध्यम से पर्वो के महत्व को समाज के सम्मुख रखता है। निर्भीक होकर अपने कार्यो को अंजाम देना पत्रकारों की कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने दीपावली पर्व को खुशीयों का पर्व बताते हुए कहा कि दीपावली सुख समृद्धि का पर्व है। सच्चे मन से दीपोत्सव की खुशीयां मनाएं। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार व मुरली मनोहर ने दीपावली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि धर्मनगरी के लोग दीपावली पर्व को उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं।
अपनी संस्कृति को दर्शाने का सबसे अच्छा माध्यम पर्व ही होते हैं। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी आस्था का केंद्र बिन्दु है। पर्व ही भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व अंधियारे को दूर करने का पर्व है। प्रकाश पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाएं। डा.अरूण सारस्वत ने कहा कि दीपावली पर्व खुशीयों को दर्शाने वाला पर्व है।
खुशीयों साथ दीपावली मनाएं। अपनी खुशीयों में समाज के कमजोर तबके का भी ख्याल रखें साथ ही पर्यावरण के प्रति भी संदेवनशीलता भाव दर्शाते हुए ईको फ्रैन्डली दीपावली मनाएं। प्रैस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा और महामंत्री महेश पारीख ने सभी अतिथीयों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस बार दीपावली मिलन प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रेस क्लब हमेशा सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की बात करता है। इसलिए सभी का सहयोग इसमें मिलता है। इस अवसर पर कौशल सिखोला, गोपाल रावत, पीएस चैहान, दीपक नौटियाल, मुदित अग्रवाल, मनोज रावत, अमित शर्मा, प्रवीण झा, धर्मेंद्र चौधरी, श्रवण झा, मुकेश वर्मा, डीएम वर्मा, संदीप रावत, एमएस नवाज, लव शर्मा, रविन्द्र सिंह, कुशलपाल सिंह चैहान, रामचन्द्र कन्नौजिया, संतोष उपाध्याय, मेहताब आलम, संजय चैहान, जोगेंद्र मावी, शिवा अग्रवाल, शिवांग अग्रवाल, अहसान अंसारी, राव रियासत पुण्डीर, नवीन चौहान, गुलशन नैयर, सुनील दत्त पांडेय, राधिका नागरथ, जोगेंद्र मावी, रूपेश वालिया, सुनील पाल, स्वरूप पुरी, रविंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राहुल वर्मा, मयूर सैनी, विकास चैहान, केपीएस चैहान, कुलभूषण शर्मा, रामेश्वर शर्मा, रामेश्वर गौड़, कुणाल दरगन आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Share News