कांवड मेला 2023 Kanwar mela 2023 Haridwar flood in laksar

चार करोड कांवडिये, 47 लाख बाइक व बडे वाहन, क्यों लगा जाम, एसएसपी ने बताया कारण, देखें वीडियो कांवड मेला 2023


कांवड मेला 2023 Kanwar mela 2023 Haridwar flood in laksar

रतनमणी डोभाल।
कांवड मेला 2023 सकुशल सम्पन्न हो गया है। हरिद्वार पुलिस के मुताबिक चार जुलाई से 15 जुलाई शाम पांच बजे तक चार करोड सात लाख शिव भक्तों ने हरिद्वार से जल भरकर अपने अपने स्थानों पर प्रस्थान किया। इनमें 21 लाख महिलाएं शामिल रही। वहीं दूसरी ओर इस बार दोपहिया वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा रही। 46 लाख 80 हजार डाक कांवड के वाहन हरिद्वार आए। इनमें से 42 लाख सिर्फ दोपहिया वाहन ही थे। कांवड मेला 2023

WhatsApp Image 2023 07 15 at 20.23.56


तीन लाख छोटे वाहन यानी कार आदि और एक लाख अस्सी हजार ट्रक और बडे वाहन थे। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा में सडक दुर्घटनाओं और डूबने से 13 लोगों की मौत हुई। डूबने वाले पांच लोग लापता है। वहीं दूसरी ओर इस बार 667 लोगों लापता हुए इनमें से 171 बच्चे लापता हुए जिनको उनके परिवारों से मिला दिया गया। कांवड मेला 2023

——————————————
हरिद्वार में क्यों लगा जाम पुलिस ने बताया
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर में बाढ आने के कारण सडक मार्गों पर पानी था और हमें वहां से कांवड वाहनों को लाने के बारे में विचार करना पडा। सुरक्षा और सुगमता में से हमने सुरक्षा को चुना और करीब तीस हजार वाहनों को हाईवे से लाना पडा। जिसके कारण बहादराबाद और शहर के कुछ क्षेत्रों में जाम लग गया। लेकिन हमारी टीमों ने लगातार रात दिन सडकों पर उतरकर व्यवस्था को बनाया।

WhatsApp Image 2023 07 15 at 19.39.41
कांवड मेला 2023 Kanwar mela 2023 Haridwar flood in laksar
Share News