चंद्रशेखर जोशी।
शुक्रवार तडके करीब पांच से छह बजे के बीच दिल्ली की ओर से अपने घर आ रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार मंगलौर के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटते में उसमें आग लग गई और किसी तरह ऋषभ पंत ने कार का शीशा तोडकर खुद को बाहर निकाला और बाद में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ऋषभ पंत को बाहर निकाला। ऋषभ पंत इस वक्त खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिन्हें अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। Rishabh Pant Accident in Haridwar
—————————
डिवाइडर पर पडे हुए नजर आ रहे ऋषभ
इस वीडियो में ऋषभ की कार में आग लगी हुई है और वो डिवाइडर पर पडे हुए है। उनके पास दो तीन लोग खडे हैं जो उनको खडा करने का प्रयास कर रहे हैं। ये वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।
This video is told to be of Rishabh Pant's recent accident in Uttarakhand. Vehicle can be seen on fire and Pant is lying on the ground. @TheLallantop pic.twitter.com/mK8QbD2EIq
— Siddhant Mohan (@Siddhantmt) December 30, 2022
————————————
एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज
वहीं दूसरी ओर एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर है। इसमें उनकी कार रेलिंग से टकराकर पलटते हुए नजर आ रही है। पल भर में ही उनकी कार में धमाके के साथ आग लगते हुए नजर आ रही है।
ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट का CCTV…#pant #RishabhPant pic.twitter.com/CwYzzepeTO
— Khushboo Singh (@imprincy_singh) December 30, 2022
Rishabh Pant Accident CCTV footage pic.twitter.com/VWZS7SYjU7
— news129 (@news_129) December 30, 2022
—————————
पैरों पर खडे हैं ऋषभ, सर ने निकल रहा खून
तीसरे वीडियो में ऋषभ पंत घटनास्थल पर अपने पैरों पर खडे हैं और उनके सर से खून निकल रहा है। उनको स्थानीय लोगों ने कंबल दिया जिसे उन्होंने अपने शरीर को ढक रखा है।
जलती कार की खिड़की तोड़ कर बाहर निकले ऋषभ पंत#RishabhPantAccident #RishabhPant pic.twitter.com/p7pZh85L0e
— Vivek Srivastav🇮🇳 (@iVivekSrivastav) December 30, 2022
————————————
क्या बोली पुलिस
वहीं पुलिस अधिकारियों के बयान भी सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक ऋषभ पंत कार खुद चला रहे थे और आंख की झपकी लगने के कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार बहुत स्पीड से भी थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया।
प्रातः 5:22 बजे दिल्ली-रुड़की हाइवे पर क्रिकेटर @RishabhPant17 की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना हरियाणा रोडवेज़ चालक व परिचालक द्वारा 112 पर दी गई, जिसपर #UttarakhandPolice ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल ऋषभ को अस्पताल भिजवाया।
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) December 30, 2022
इस संबंध में SSP, हरिद्वार की बाइट@ANI pic.twitter.com/xsHGrnFXBZ
"कार ऋषभ पंत ही चला रहे थे, कार में उनके अलावा कोई और नहीं था"
— News24 (@news24tvchannel) December 30, 2022
◆ पुलिस अधिकारी का बयान #RishabhPant | Roorkee | Rishabh Pant pic.twitter.com/kpqo0baUsq
ऋषभ पंत का जहाँ एक्सीडेंट हुआ उस हादसे वाली जगह के हालात देखकर अंदाजा लगा सकते हैं हादसा कितना बड़ा था. pic.twitter.com/KdjyMnzquh
— Dhruv Mishra (@dhruv_mis) December 30, 2022
—————————
ऋषभ पंत के कई जगह आई चोटें
वहीं ऋषभ पंत प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया जहां उनका एमआरआई कराया गया। इस बीच बीसीसीआई ने भी बयान जारी कर बताया कि उनके सर, कोहनी, घुटने, कमर में चोट आई है। घुटने की चोट कितनी गंभीर है इस बार में डॉक्टर जांच कर रहे हैं।
ऋषभ पंत को रुड़की के अस्पताल से शफ्ट कर देहरादून के मैक्स अस्पताल भेजा गया #RishabhPant | Roorkee | Rishabh Pant pic.twitter.com/UCdwhOo0kU
— News24 (@news24tvchannel) December 30, 2022
"अभी चिंता की बात नहीं है और ऋषभ पंत स्थिर हैं, जांच होने के बाद चिकित्सा बुलेटिन जारी करेंगे"
— News24 (@news24tvchannel) December 30, 2022
◆ देहरादून में मैक्स अस्पताल के डॉ आशीष याग्निक का बयान #RishabhPant | Rishabh Pant pic.twitter.com/msTiMYk5Lh
