Sex Racket 1

पॉश इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, चार महिलाओं सहित 13 दबोचे


चंद्रशेखर जोशी।
पॉश इलाके में पुलिस ने छापामारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इसमें चार ​महिलाओं सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना भोपाल के अशोका गार्डन की है। जहां एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापामारी के दौरान ये खुलासा किया गया। ये सभी कथित तौर पर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त है। इनमें से कुछ ग्राहक भी बताए जा रहे हैं। 13 including 4 women arrested by police in sex racket
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लेकिन क्षेत्र में कहां चल रहा है इसकी जानकारी ठीक से नहीं मिल रही थी। इस पर मुखबिरों के तंत्र के आधार पर सूचना जुटाई गई और इसके बाद कार्रवाई करते हुए अशोक गार्डन में छापामारी की गई। यहां से नौ पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जो आपत्तिजनक स्थिति में दे और मौके से मर्दाना ता​कत की दवाईयां भी बरामद हुई है। sex racket in bhopal
गिरफ्तार लोगों मं संतोष्ज्ञ, बिट्टू, सोनू, शिवम, नीरज, जितेंद्र, राजेंश आदि शामिल हैं। सभी का चालान कर दिया गया है। महिलाओं के परजिनों को सूचित कर दिया गया है। महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला गया था। कुछ दिन पहले भी भोपाल में स्पा सेटर में छापामारी की गई थी। यहां स्पा सेंटर की आड में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

Share News