BJP Candidate list 2024 Leaders BJP controversial MP Ramesh Bidhuri, Sadhvi Pragya, Pravesh Verma, Jayant Sinha BJP Candidate list 2024 BJP Controversial Leaders इन चार विवादित सांसदों के भाजपा ने काट दिए टिकट, क्या थे इनके विवाद

BJP Candidate list 2024 इन चार विवादित सांसदों के भाजपा ने काट दिए टिकट, क्या थे इनके विवाद


BJP Candidate list 2024 Leaders BJP controversial MP Ramesh Bidhuri, Sadhvi Pragya, Pravesh Verma, Jayant Sinha BJP Candidate list 2024 BJP Controversial Leaders इन चार विवादित सांसदों के भाजपा ने काट दिए टिकट, क्या थे इनके विवाद

BJP Candidate list 2024 भाजपा ने अपनी पहली सूची में कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं लेकिन सबसे चौंकाने वाले चार ​टिकट रहे हैं जो अपने कार्यकाल में काफी विवादित रहे और ये सांसद हेट स्पीच में उलझते रहे। लेकिन भाजपा हाईकमान ने इन चारों के टिकट काट दिए हैं। ये चारों सांसद हैं दिल्ली से रमेश बिधूडी, प्रवेश वर्मा, मध्यप्रदेश से साध्वी प्रज्ञा और हजारीबाग से जयंत सिन्हा आइये बताते हैं कि क्या थे इनके विवाद।

विवादों में रहे नेता जी अब कटा टिकट
साध्वी प्रज्ञा:
मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से 2019 में तीन लाख से अधिक मतों से जीतकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हराने वाली साध्वी प्रज्ञा की जगह इस बार भाजपा ने आलोक शर्मा को टिकट दिया है। प्रज्ञा अक्सर अपने बयानों से विवादों में रही है। पहले उन्होंने मुंबई हमलों में शहीद हुए पुलिस अफसर हेमंत करकरे पर विवादित बनाया दिया और इसके बाद उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर विवाद खडा कर दिया। उनके बयानों पर पीएम नरेंद्र मोदी को भी टिप्पणी करनी पड़ी। साध्वी प्रज्ञा के विवाद उनके राजनीति करियर पर भारी पड गए हैं। BJP Candidate list 2024

रमेश बिधूडी: दूसरे विवादित सांसद हैं दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूडी, उनका ताजा विवाद तो संसद सत्र के दौरान बसपा सांसद दानिश अली से जुडा है। संसद सत्र के दौरन रमेश ने बसपा सांसद दानिल अली को आपत्तिजनक शब्द बोले थे। ये वीउियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा। हालांकि रमेश बिधुडी के बयान को रिकार्ड पर नहीं लिया गया था। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथा सिंह ने भी रमेश के कृत्य की निंदा की थी। अब रमेश बिधूडी को भी भाजपा ने अलविदा कह दिया है। उनकी जगह रामवीर सिंह बिधुडी को उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP Candidate list 2024 Leaders BJP controversial MP Ramesh Bidhuri, Sadhvi Pragya, Pravesh Verma, Jayant Sinha BJP Candidate list 2024 BJP Controversial Leaders इन चार विवादित सांसदों के भाजपा ने काट दिए टिकट, क्या थे इनके विवाद
BJP Candidate list 2024 Leaders BJP controversial MP Ramesh Bidhuri, Sadhvi Pragya, Pravesh Verma, Jayant Sinha BJP Candidate list 2024 BJP Controversial Leaders इन चार विवादित सांसदों के भाजपा ने काट दिए टिकट, क्या थे इनके विवाद

प्रवेश वर्मा: दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा भी विवादों में रहने के चलते भाजपा की सूची में जगह नहीं बना पाए हैं। प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रवेश वर्मा ने एक ​सभा में आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने मुसलमानों का नाम ना लेते हुए उनका पूर्ण बहिष्कार करने का बयान दिया था जो काफी विवादों में रहा। प्रवेश वर्मा को दिल्ली सीएम का फेस भी माना जाता रहा लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया है।

BJP Candidate list 2024

BJP Candidate list 2024 Leaders BJP controversial MP Ramesh Bidhuri, Sadhvi Pragya, Pravesh Verma, Jayant Sinha BJP Candidate list 2024 BJP Controversial Leaders इन चार विवादित सांसदों के भाजपा ने काट दिए टिकट, क्या थे इनके विवाद
BJP Candidate list 2024 Leaders BJP controversial MP Ramesh Bidhuri, Sadhvi Pragya, Pravesh Verma, Jayant Sinha BJP Candidate list 2024 BJP Controversial Leaders इन चार विवादित सांसदों के भाजपा ने काट दिए टिकट, क्या थे इनके विवाद

जयंत सिन्हा: पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र का हजारीबाग से टिकट काट दिया गया है। हालांकि उन्होंने खुद का टिकट काटे जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सिफारिश की थी जिस तरह गौतम गंभीर ने की। लेकिन माना जाता है कि में उनके उस बयान को लेकर टिकट काटा गया जिसमें उन्होंने मॉब लिचिंग के आरोपियों को सहायता देने संबंधी बयान दिया था।

Share News