BJP Candidate list 2024 में एक मुस्लिम नाम, इन नामों के कारण अटकी हरिद्वार—पौडी सीट

BJP Candidate list 2024 में एक मुस्लिम नाम, इन नामों के कारण अटकी हरिद्वार—पौडी सीट, पढें पूरी सूची


BJP Candidate list 2024

BJP Candidate list 2024 भाजपा ने भारी माथापच्ची के बाद 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें यूपी के सबसे ज्यादा यूपी की 50 सीटों का ऐलान किया हैं पहली सूची में वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी और गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल हैं।

जबकि भाजपा ने पहली सूची में एक मुस्लिम चेहरे को भी प्रत्याशी बनाया है। ये केरल की मल्लापुरम सीट से अब्दुल सलाम को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है। BJP Candidate list 2024

BJP Candidate list 2024

See the full list https://news129.com/wp-content/uploads/2024/03/PRESS-RELEASE-1st-list-of-BJP-candidate-GE-to-the-for-Lok-Sabha-Election-2024-on-02.03.2024-1.pdf

पहली सूची में उत्तराखण्ड की तीन सीटें फाइनल
पहली सूची में उत्तराखण्ड की तीन सीटों पर नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा हाई कमान ने अल्मोड़ा से अजय टम्टा, टिहरी से रानी राजलक्ष्मी शाह और नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से अजय भट्ट को ही उम्मीदवार बनाया है ।

हरिद्वार सीट से मौजूदा समय में पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सांसद है और पौड़ी से भी पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे है।इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा फिलहाल टल गई है।

BJP Candidate list 2024 में एक मुस्लिम नाम, इन नामों के कारण अटकी हरिद्वार—पौडी सीट
BJP Candidate list 2024 में एक मुस्लिम नाम, इन नामों के कारण अटकी हरिद्वार—पौडी सीट

माना जा रहा है कि इन सीटों पर चेहरे बदले जा सकते हैं ।पौड़ी लोकसभा सीट पर मोदी शाह की जोड़ी के करीबी पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मैदान में उतर सकते हैं। वही हरिद्वार लोकसभा सीट से भी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। जल्द ही इन दोनों सीटों पर छाया कुहासा भी छटने के आसार हैं।

Share News