News:-129
पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर-5 में पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बस्ती के लोगों को करीब 15 वर्ष बाद अंधेरे से राहत मिली है। लंबे समय से चली आ रही लाइट की समस्या का समाधान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद जोशी और विधानसभा अध्यक्ष पिरान कलियर रहीश अहमद के प्रयासों से कराया गया।
बस्ती में लाइट की व्यवस्था होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 15 वर्षों से रात के समय बस्ती और आसपास के रास्तों पर अंधेरा छाया रहता था। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रात के समय आवागमन में परेशानी होती थी। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।लाइट लगने के बाद अब बस्ती के रास्ते रोशन हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आवागमन सुगम होने के साथ ही रात के समय सुरक्षा का एहसास भी बढ़ेगा। लोगों ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराने वाले जनप्रतिनिधियों और सहयोग करने वाले अन्य लोगों का आभार जताया।
इस मौके पर सभासद राशिद, रहीश, इंतजार, अरशद, मुसर्रत, मुदस्सर राव, वसीम, मोबीन, साहिब, तनवीर, मनवार, नदीम और सनव्वर आदि मौजूद रहे।