करोडो के जाली नोट मामला: NIA की रुड़की में बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी हिरासत में

News129:-रुड़की

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोटों के चर्चित मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर सेक्टर रोड पर छापेमारी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद NIA की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है।

​29 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी, चेस्ट प्रबंधक पहले ही गिरफ्तार​ उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार में 29 अगस्त को जाली नोटों के इस बड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान NIA ने पहले जगाधरी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। ​

पूछताछ में सामने आए थे नए नाम​ अमित कुमार से की गई कड़ी पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनकी तलाश में NIA लगातार दबिश दे रही थी। इसी कड़ी में रुड़की से इस संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। ​मौके पर मचा हड़कंप, पुलिस को केवल सहयोग के निर्देश​अचानक हुई इस छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उच्चाधिकारियों से केवल NIA टीम के साथ मौके पर जाने के निर्देश मिले थे। इसके अलावा स्थानीय पुलिस ने मामले से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी होने से इंकार किया है। फिलहाल NIA आगे की कार्रवाई और पूछताछ में जुटी है।