Haridwar Viral News : भाजपा नेता अमित चौहान सहित छह लोगों पर मुकदमा, क्या लगे आरोप, मातृ सदन ने भी दी तहरीर

Haridwar Viral News

​Haridwar Viral News। कनखल के पंजनहेड़ी क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता अतुल चौहान की पत्नी दीपशिखा की तहरीर पर भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान सहित छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है उनने अमित चौहान, उनके भाई सचिन चौहान, कृष्णपाल, शोभित चौहान, सहदेव और एक अज्ञात है।

​अवैध प्लाटिंग की शिकायत बनी विवाद की जड़

​पत्नी का आरोप है कि , अमित चौहान क्षेत्र में बाग और खेत काटकर अवैध प्लाटिंग कर रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल चौहान ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की थी। घटना के दिन जब अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने अतुल चौहान व अन्य लोगों को भी बुलाया था। आरोप है कि कार से उतरते ही अमित चौहान और अन्य आरोपियों ने अतुल चौहान पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

Haridwar Viral News

​आमने-सामने की कानूनी लड़ाई

​इस मामले में अब दोनों पक्ष आमने-सामने हैं:

  • ​अतुल चौहान का पक्ष: अतुल चौहान का दावा है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने आत्मरक्षा (Self-defense) में गोली चलाई। उन्होंने घटना के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर दिया था।
  • ​पुलिसिया कार्रवाई: पुलिस पहले ही अतुल चौहान समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। अब दीपशिखा की तहरीर पर दूसरे पक्ष (अमित चौहान आदि) पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है।
  • ​मातृ सदन का हस्तक्षेप: इस प्रकरण में मातृ सदन की ओर से भी एक शिकायत दी गई है, जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

​भू-माफियाओं के बढ़ते रसूख पर उठे सवाल

​शहर में चर्चा है कि आखिर कैसे हरिद्वार में भू-माफिया रातों-रात करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन रहे हैं। अवैध कॉलोनियों के इस खेल ने न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाया है, बल्कि अब यह खूनी संघर्ष का कारण भी बन रहा है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि सत्ता और रसूख की आड़ में नियम-कानूनों को ताक पर रखा जा रहा है।