कलियर के तीन नशा तस्कर 50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

News129:

हरिद्वार के कलियर क्षेत्र से जुड़े तीन कथित नशा तस्करों को देहरादून STF/ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। क्लेमनटाउन क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे बोलेरो कैंपर वाहन को भी जब्त किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नावेद अली, साहिब अली और मुकर्रम मलिक, निवासी कलियर क्षेत्र, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

STF की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देहरादून क्षेत्र में कॉलेज छात्रों, युवाओं और स्कूली छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे। कार्रवाई के बाद कलियर क्षेत्र से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क को लेकर भी जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

कई इलाकों में सप्लाई का खुलासा पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर और क्लेमनटाउन क्षेत्र में पहले भी नशे की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

STF अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन आरोपियों तक कहां से पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था।फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाल रही STFSTF ने आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और उनके कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जांच में नशे की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि कलियर क्षेत्र से जुड़े आरोपियों का नशे के इस नेटवर्क में कितना विस्तार है और उनके संपर्क किन-किन लोगों से हैं।265 ग्राम हेरोइन की बरामदगी और कलियर निवासी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को STF/ANTF की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।