सफाई व्यवस्था में सुधार की ज्यादा जरुरत, एमएनए ने लिया जायजा Haridwar Nagar Nigam

सफाई व्यवस्था में सुधार की ज्यादा जरुरत, एमएनए ने लिया जायजा Haridwar Nagar Nigam


Haridwar Nagar Nigam

Haridwar Nagar Nigam Harki Pauri Haridwar मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में सफाई व्यवस्था में काफी काम करने की आवश्यकता है। खासतौर पर हरकी पैडी पर सफाई व्यवस्था को लेकर वो संतुष्ट नहीं हैं

Haridwar Nagar Nigam के नवनियुक्त मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में सफाई व्यवस्था में काफी काम करने की आवश्यकता है। खासतौर पर हरकी पैडी पर सफाई व्यवस्था को लेकर वो संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हरकी पैडी और निगम क्षेत्र के दूसरे इलाकों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने पिछले दिनों हरकी पैडी क्षेत्र का निरीक्षण किया था और सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने मातहत अफसरों और कर्मचारियों को नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हरकी पैडी सहित शहर की सफाई व्यवस्था को बनाना प्रमुख जिम्मेदारी क्योंकि देश और दुनिया से पर्यटक और तीर्थयात्री हरिद्वार आते हैं। Haridwar Nagar Nigam

सफाई व्यवस्था में सुधार की ज्यादा जरुरत, एमएनए ने लिया जायजा Haridwar Nagar Nigam
सफाई व्यवस्था में सुधार की ज्यादा जरुरत, एमएनए ने लिया जायजा Haridwar Nagar Nigam


हरकी पैडी पर चौबीस घंटे बेहतर सफाई व्यवस्था रहे इसके लिए व्यापक रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में भी बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसमें शहर के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों की सहभागिता से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण भी एक समस्या है। इसे भी व्यापारियों और आम लोगों की सहभागिता और सहयोग से कम करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने निगम के कर्मचारियों की समस्याओं पर भी फोकस रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का काम करने का अच्छा माहौल मिले। सफाई कर्मचारियों की हेल्थ और उनके लिए वर्दी का भी प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से शहर को स्वच्छ और​ निर्मल बनाने की दिशा में सहयोग करने की भी अपील की।

Share News