विकास कुमार।
देहरादून में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति के भांजे पर पिछले 1 माह से रेप करने का आरोप लगाया है। पत्नी का यह भी आरोप है कि पति को इस बात पर यकीन नहीं हुआ और पति ने अपने भांजे की बात पर यकीन किया। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी भांजे मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है जहां एक महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी। मकान में ही उसके पति का भांजा मनोज भी रहता था। महिला का पति रात में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है इसका फायदा उठाकर महिला के साथ पिछले 1 माह से यौन उत्पीड़न किया गया। जिसकी शिकायत महिला ने अपने पति से की तो पत्नी ने अपने भांजे का साथ दिया। उसके बाद महिला और भांजे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।