IMG 20170823 012309

धोखाधड़ी के आरोप में हरिद्वार की भाजपा नेत्री गिरफ्तार, सांसद निशंक गुट ने उठाए सवाल


चंद्रशेखर जोशी।
लाखों रुपए की धोखाधडी करने के आरोप में हरिद्वार पुलिस ने भाजपा नेत्री गुरप्रीत उर्फ निशी कौर को गिरफ्तार कर लिया है। पहले महिला अपने पति के साथ फरार बताई जा रही थी। वहीं दूसरी ओर महिला के पति सविंदर सिंह की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आशीष शर्मा निवासी भूपतवाला ने केस दर्ज कराया है। महिला को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि किट्टी पार्टी चलाने के नाम पर भाजपा नेत्री ने सैकडों लोगों के लाखों रुपए गटक लिए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जीआईजी मार्ट के बाहर भी प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री मदन कौशिक के दफ्तर पर भी प्रदर्शन किया था।

Screenshot 20170823 133958
आरोपी महिला भाजपा हरिद्वार नगर की मंडल उपाध्यक्ष थी और अक्सर भाजपा के कार्यक्रमों में देखी जाती थी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक सहित कई दूसरे बडे नेताओं के साथ गुरप्रीत कौर के फोटो हैं। मदन कौशिक के साथ इन फोटो को शेयर कर भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थक मदन कौशिक खेमे को घेर रहे हैं।

pixlr 20170823005426862

ऐसी ही एक पोस्ट निशंक की करीबी अनामिका शर्मा ने शेयर की है। जिसे मदन गुट पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं कई दूसरे भाजपा नेता भी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और मांग कर रहें हैं कि आखिर इस महिला को किसने पार्टी में भर्ती कराया था।

Share News