IMG 20181108 WA0014

ये हैं शिवालिक नगर से निर्दलीय प्रत्याशी संजीव चौधरी की पांच खूबियां


चंद्रशेखर जोशी।
भाजपा के युवा नेताओं में शुमार संजीव चौधरी शिवालिक नगर नगर पालिका से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में है। उनका दावा है कि वो पिछले ढाई साल से क्षेत्र में काम कर रहे हैं और यहां की समस्याओं से वाकिफ हैं। हालांकि वो अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और धुआंधार प्रचार में लगे हैं। लेकिन उनकी पांच खूबियों के बारे में हम आपको बताते हैं।

———खूबियां ————

1— अपने फैसले पर अटल रहना — संजीव चौधरी ने बताया कि वो अपने फैसलों पर अटल रहते हैं। उन्होंने शिवालिक नगर की जनता की समस्याओं को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया था। उन्हें भाजपा के समर्थन में बैठाने के लिए खुद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक उनके घर आए थे। लेकिन, उन्होंने साफ मना कर दिय। यहां के मंत्री ने उन्हें राज्यमंत्री का दायित्व दिए जाने का भी आश्वासन दिया। लेकिन उन्होंने अपने फैसले पर अटल रहने का फैसला किया।

2— जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहना — संजीव चौधरी पेशे से ही राजनीति में हैं। वो पिछले बीस सालों से राजनीति में और संघ और भाजपा सहित कई संगठनों में काम किया है। संजीव चौधरी शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खास माने जाते थे। उन्होंने बताया कि वो जनता की समस्याओं को लिए हमेशा खडे हैं। उन्हें चौबीसों घंटे दिन हो या रात कभी भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। वो जनता के हमेशा उपलब्ध हैं।
3— हर दुख—सुख का साथी — संजीव चौधरी ने बताया कि वो जनता के हर सुख दुख में साथ खडे हैं। पिछले कई सालों से लगातार जनता के बीच खडे हैं और जनता की समस्याओं को हल कराने के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव का नतीजा कुछ भी हो लेकिन वो जनता के बीच हमेशा रहेंगे और उनके सुख दुख साझा करेंगे।
4— विपरीत परिस्थितियों में हौंसला बनाए रखना — उन्होंने कहा कि हमेशा वो मजबूत परिस्थितियों डटकर खडे रहे हैं। मुसीबतों और परेशानियों का उन्होंने मुस्कराकर सामना किया है। जबकि कई नेता और लोग विपरी​त परिस्थितियों में टूट जाते हैं और गलत फैसले ले लेते हैं जिससे समाज का नुकसान होता है।
5— अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाना — संजीव चौधरी ने बताया कि वो अपना काम पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हैं। शिवालिक नगर नगर पालिका का विकास के लिए वो ईमानदारी और पारदर्शिता को ही अपना हथियार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि एक पुलिस वाले का बेटा होने के कारण मुझमे अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के गुण बचपन से ही हैं।

खबरों पर टिप्पणी और राय देने के लिए हमें व्हटसएप करें — 9045612002

Upendra Shrama

Share News