ब्यूरो।
स्पा की आड में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए हरियाणा पुलिस ने छह लडकियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ लडकियां मध्य परिवार से ताल्लुक रखती है। वहीं सभी को आपत्तिजनक अवस्था में पकडने का पुलिस ने दावा किया है। इससे पहले दिसंबर में भी हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया था। इसमें दो विदेशी सहित 12 लडकियों को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली और आस—पास के इलाकों में स्पा की आड में सेक्स रैकेट का पुलिस लगातार खुलासा कर रही है।
—————
गुरुग्राम पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि नौ जनवरी को सेक्टर पांच में स्पा की आड में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने छापामारी की। छह लडकियों सहित दो लडकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर पांच गुरुग्राम में सीएमएस काम्प्लेक्स के पहले माले पर थ्री डेस स्पा में ये धंधा हो रहा था। पुलिस ने रैकेट का खुलासा करने के लिए ग्राहक के तौर पर अपने दो कर्मियों को जहां लडकियों को आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज कर लिया है।
ये भी पढें
मुंह से काट दिया था ये अंग, पोर्न मॉडल को हुई पांच साल की कैद