hungry mother faint five year old son bring her hospital on wheelchair in Haridwar

हरिद्वार: भूख से बेहोश मां को व्हीलचेयर पर लेकर अकेला अस्पताल निकला मासूम, ये बनें मददगार देखें वीडियो


अतीक साबरी।
दो दिन से तबीयत खराब होने के कारण कुछ खाए बिना रहने के चलते बेहाश हुई महिला को इलाज के लिए उसका पांच साल का मासूम व्हील चेयर पर डालकर पैदल ही अस्पताल के लिए कूच कर गया। महिला के पति की मौत हो गई है और वो अपने बेटे के साथ कलियर में रहती है। बच्चे केा इस तरह जाता देख पत्रकार सलमान मलिक और अधिवक्ता दानिश अहमद ने महिला को कार में अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। महिला की हालत खतरे से बाहर है।


महिला की पहचान शमा परवीन के तौर पर हुई है। जिसके पति की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। महिला को एक बच्चा है और महिला कलियर में भीख मांगकर अपना और अपने बच्चे का पालन पोषण कर रही थी। दो दिनों से उसे तेज बुखार था और उसने कुछ खाया पीया नहीं था। जिस कारण वो बेहोश हो गई। इसके बाद बच्चे ने उसे व्हील चेयर पर डालकर अकेला ही अस्पताल ले जाना मुनासिब समझा। हालांकि महिला की हालत ज्यादा खराब थी और अगर उसे सही समय पर इलाज ना मिलता तो अनहोनी हो जाती है। पत्रकार सलमान मलिक ने बताया​ कि अब महिला की हालत ठीक है।

hungry mother faint five year old son bring her hospital on wheelchair in Haridwar
hungry mother faint five year old son bring her hospital on wheelchair in Haridwar
Share News